ऑस्ट्रेलिया ए टीम का साथ मिला इसलिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाया: टॉड मर्फी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम का साथ मिला इसलिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाया: टॉड मर्फी

टॉड मर्फी और नाथन लियोन ने मिलकर काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी तरफ से भारत के ऊपर दबाव बनाए रखा।

Todd Murphy
Todd Murphy (Photo Source: Twitter)

भले ही अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में कंगारू टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन डेब्युटेंट टॉड मर्फी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। तमाम लोग इस युवा स्पिनर की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। टॉड मर्फी ने भी अपने इस शानदार डेब्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें, युवा स्पिनर ने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्होंने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में डेब्यू किया। मर्फी और नाथन लियोन ने मिलकर काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी तरफ से भारत के ऊपर दबाव बनाए रखा।

टॉड मर्फी ने अपने डेब्यू मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए। इस युवा खिलाड़ी ने यह कहा कि 2022 में जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ श्रीलंका का दौरा किया तो उनके अंदर फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का आत्मविश्वास जगा।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मर्फी ने कहा कि, ‘मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि मैं ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ श्रीलंका गया जहां मुझे थोड़ी सफलता हासिल हुई और उसके बाद ही मुझे ऐसा लगा कि मैं वापस अपने देश जाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलूं और वहां के क्रिकेटरों के साथ मिल सकूं। इस दौरे ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया।’

यह 2 दिन मेरे लिए काफी खास रहे: टॉड मर्फी

बता दें, अपने डेब्यू मुकाबले में टॉड मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों का विकेट हासिल किया। उन्होंने डेब्युटेंट केएस भरत का विकेट हासिल किया और अपने 5 विकेट भी पूरे किए।

युवा स्पिनर ने आगे कहा कि, ‘मैंने दुनियाभर में कई लोगों को गेंदबाजी नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह से करते हैं। उनके पास रन बनाने के विकल्प रहते हैं और इसी वजह से यहां खेलना इतना आसान नहीं है।

फिलहाल मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है कि मैंने अपने डेब्यू मुकाबले में 5 विकेट झटके और मैं यह भी दुआ करता हूं कि अपनी बची हुई जिंदगी में मैं अपने परिवार वालों को और भी खुश कर सकूं। यह 2 दिन मेरे लिए काफी खास रहे हैं और मैं अपनी इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहूंगा।’

close whatsapp