माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर की तारीफ, वहीं इंग्लैंड को दे डाला खास सुझाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर की तारीफ, वहीं इंग्लैंड को दे डाला खास सुझाव

माइकल वॉन ने कहा कि, इस ऑस्ट्रेलिया टीम को मैं तब से जानता हूं जब से मैं टेस्ट क्रिकेट देख रहा हूं।

Michael Vaughan And Australian team (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan And Australian team (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच एशेज सीरीज खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले ही दिन 8 विकेट खोकर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। बता दें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के इस फैसले पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई।

वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर तारीफ की और इंग्लैंड को कुछ जरुरी सलाह भी दिए। बता दें उनका कहना है कि वह जिस ऑस्ट्रेलिया की टीम को देखते आएं और जानते हैं वह कमबैक करना जानती है। साथ ही उनका मानना है कि इंग्लैंड ने आक्रामक क्रिकेट जरूर खेला लेकिन विकेट निकालने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

बता दें BBC को दिए इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि, इस ऑस्ट्रेलिया टीम को मैं तब से जानता हूं जब से मैं टेस्ट क्रिकेट देख रहा हूं। परिस्थितियों से मदद मिली है और गेंद भी मूव करना शुरू कर दिया है। लेकिन यह केवल माइंडसेट है।

आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश की तो विकेट जल्दी गिर सकते हैं- माइकल वॉन 

माइकल वॉन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजों से कहा है कि, हम यहां आपको आउट करने के लिए हैं ना कि आपको आसानी से रन देने का मौका देंगे। इंग्लैंड को लेकर मेरी चिंता यह है कि अगर उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश की तो उनके चार विकेट जल्दी गिर सकते हैं।

माइकल वॉ ने आगे कहा कि, दरअसल बेजबॉल को थोड़ा रेस्ट देने की जरूरत है और नए सिरे से फिर से शुरुआत करनी चाहिए। बता दें एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अच्छी कमबैक की। वहीं तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। जिसके बाद यह टीम थोड़ी परेशानी में नजर आई। वहीं चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp