‘खिलाड़ियों का ओवरकॉन्फिडेंस है हार की वजह’- भारत की शर्मनाक हार पर रवि शास्त्री के तीखे बोल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - मार्च 3, 2023 5:10 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली इनिंग में 109 और फिर दूसरी इनिंग में 163 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत ने मात्र 76 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है।
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री शर्मनाक हार पर टीम इंडिया को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रवि शास्त्री का कहना है कि, भारतीय टीम ज्यादा ही ओवर कॉन्फिडेंस में थी।
भारत की हार पर रवि शास्त्री की दो टूक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट को भारत ने एक इनिंग और 132 रन वहीं दूसरे टेस्ट मैच को 6 विकेट से जीता था। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में टीम की सारी रणनीति फेल हुई है। इसी बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री टीम इंडिया की हार पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।
भारत की हार पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘थोड़े से ओवर कॉन्फिडेंस के चलते आप खेल को हल्के में लेने लगते हैं। आपको पीछे मुड़कर खेले गए शॉट्स को देखना चाहिए और इस तरह की परिस्थिति में डॉमिनेट कैसे होना है, वह देखना चाहिए और सीखना चाहिए।’
भारतीय खिलाड़ी प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए खेलते हैं- मैथ्यू हेडन
मैथ्यू हेडन के मुताबिक भारतीय टीम के खिलाड़ी प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए खेलते हैं। जिसे टीम को बदलने की जरूरत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए मैथ्यू हेडन ने कहा, ‘केएल राहुल को टीम से ड्रॉप किया गया जिसने टीम में अस्थिरता पैदा की।’
हेडन ने आगे कहा, ‘खिलाड़ी प्लेइंग 11 में अपनी जगह के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। जिसके चलते उनका माइंडसेट अलग रहता है। ट्रेविस हेड पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जब वह दूसरे टेस्ट के लिए आए तो उन्होंने शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया एसी ही चीजों के लिए जानी जाती है।’