द एशेज: एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
16 जून से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 की शुरुआत होने वाली है।
अद्यतन - जून 25, 2023 1:02 अपराह्न
3- मिचेल जॉनसन (37 विकेट, 2013-14 एशेज)

नवंबर 2013 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा एशेज के लिए किया था। इस सीजन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने 10 पारियों में 37 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया।
मिचेल जॉनसन ने सभी पांच टेस्ट मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाए रखा। गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 9 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल किया।
दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए और फिर से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल किया। चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था जिसमें पहली पारी में मिचेल जॉनसन ने 5 विकेट हासिल किए थे और तीसरी बार इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया।