Sanju Samson के करियर का बना मजाक, एक क्लिक में जाने सारा मामला
अगले साल यानी की 2024 में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप।
अद्यतन - दिसम्बर 2, 2023 4:59 अपराह्न

टीम इंडिया का हर एक फैन Sanju Samson को अनलकी खिलाड़ी मानता है, जो कई बार देखने को भी मिलता है। जब भी कोई प्रमुख सीरीज या टूर्नामेंट होने वाला होता है, सबसे पहले भारतीय टीम से संजू की छुट्टी कर दी जाती है। लेकिन इस बार विकेटकीपर-बल्लेबाज की भारतीय टीम में वापसी जरूर हुई है, लेकिन ये वापसी किसी मजाक से कम नहीं है।
Unlucky कह जाने पर बोले थे Sanju Samson
हाल ही में Sanju Samson का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें इस खिलाड़ी ने खुद Unlucky बोले जाने को लेकर बयान दिया था। संजू ने कहा था कि वो खुद को Unlucky नहीं मानते हैं, साथ ही उन्होंने ये भी बोला था कि जहां भी वो आज पहुंचे हैं वहां पहुंचने की कभी सोची भी नहीं थी। इसी इंटरव्यू में संजू ने कहा था कि कप्तान रोहित शर्मा को उनका पूरा साथ मिलता है।
Sanju Samson के साथ ऐसा मजाक क्यों होता है?
*अगले साल यानी की 2024 में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप।
*लेकिन अब वनडे सीरीज के लिए हुआ Sanju Samson का टीम में चयन।
*वहीं वनडे वर्ल्ड कप से पहले इस खिलाड़ियों को दिया जा रहा था टी20 में मौका।
*पूर्व सेलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा था कि संजू का चयन ना करने पर फैन्स देते हैं गालियां।
कुछ दिनों पहले Sanju Samson ने ये पोस्ट किया था शेयर
एक और खिलाड़ी की हुई वापसी
दूसरी ओर टीम इंडिया में एक और खिलाड़ी की वापसी हुई है, जहां स्पिन गेंदबाज युजी चहल लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले चहल का एशिया कप, वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ था और ये खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश हुआ था।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (साउथ अफ्रीका के खिलाफ)
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।