रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने के फैसले के साथ अपने ऊपर से दबाव को भी किया कम – अजय जडेजा
गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक काफी खराब रहा है।
अद्यतन - मई 1, 2022 5:05 अपराह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने इस बात पर हामी भरी है कि रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को वापस देखकर बहुत ही अच्छा काम किया है। उनकी माने तो धोनी के अंदर अभी भी कप्तानी का जोश है और वो अपनी कप्तानी से इस साल CSK को प्लेऑफ में पहुंचा सकते हैं।
क्रिकबज से बात करते अजय जडेजा ने कहा कि, अगर धोनी आपकी टीम में है तो आपको उन्हीं को कप्तान बनाना चाहिए। उनकी माने तो धोनी के अंदर कप्तानी का तजुर्बा बहुत है और उन्होंने कई मुकाबले सिर्फ अपनी कप्तानी से टीम को जिताया हैं।
इसी के साथ रवींद्र जडेजा को लेकर अजय ने कहा कि अब रवींद्र के ऊपर से कप्तानी का बोझ हट गया है तो अब उनके प्रदर्शन में भी फर्क आएगा । रवींद्र जडेजा बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन चेन्नई की कप्तानी करने के बाद उनका प्रदर्शन निखर कर नहीं आ रहा था लेकिन अब एक बार फिर से हम पुराने जडेजा को देखेंगे।
बता दे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मुकाबलों में 2 में जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई इस वक्त नौवें स्थान पर काबिज है। वहीं शनिवार को जडेजा ने कप्तानी वापस धोनी को देने का फैसला किया है जिससे वो अपने खेल में फोकस कर पाए।
‘देर आए दुरुस्त आए’: वीरेंद्र सहवाग ने एम एस धोनी को चेन्नई की कप्तानी वापस मिलने के बाद कही ये बात।
एक वीडियो में भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की अब धोनी को कप्तानी वापस मिलने के बाद काफी खुश होगी। टीम का प्रदर्शन अभी तक साधारण रहा है लेकिन धोनी को कप्तान बनाने के बाद टीम अभी बचे हुए मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है।
सहवाग ने आगे कहा, हम लोग पहले दिन से ही कह रहे थे कि धोनी की कप्तानी के बिना चेन्नई सफल नहीं होगी। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। अभी भी चेन्नई मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
वहीं अजय जडेजा ने रवींद्र जडेजा के लिए आगे कहा कि, जडेजा के पास कोई ऑप्शन नहीं था। यह बहुत ही मुश्किल होता है कि जब आप ऐसे खिलाड़ी को कप्तानी कर रहे हो जिसके नीचे आपने खुद कई सालों तक खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला एक मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। यह मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।