अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए किया IPL में डेब्यू, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए किया IPL में डेब्यू, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई

सौरव गांगुली के अलावा इरफान पठान ने भी अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल डेब्यू पर बधाई दी है।

Arjun Tendulkar (Photo Source: Twitter)
Arjun Tendulkar (Photo Source: Twitter)

दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज अपना आईपीएल में डेब्यू किया। उनका IPL में डेब्यू करने का सपना आज पूरा हुआ। बता दें मुंबई इंडियंस ने उन्हें पहली बार प्लेइंग XI में शामिल किया है। दरअसल उन्हें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल डेब्यू कैप दिया।

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू पर दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई 

वहीं इस दौरान मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने अर्जुन तेंदुलकर को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस कड़ी में भारत के पूर्व खिलाड़ी सौरभ गांगुली ने भी उन्हें आईपीएल डेब्यू के लिए बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अर्जुन तेंदुलकर को बधाई देते हुए कहा कि, अर्जुन को मुंबई के लिए खेलते देखकर काफी खुशी हुई। चैंपियन डैड को उनपर बहुत गर्व होना चाहिए। उन्हें शुभकामनाएं।

सौरभ गांगुली के अलावा इरफान पठान ने भी अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल डेब्यू पर बधाई दी है। इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर अर्जुन तेंदुलकर को बधाई देते हुए उनका हौसला अफजाई किया। उनके अलावा हरभजन सिंह और युसूफ पठान ने भी बधाई दी है। इन खिलाड़ियों के अलावा फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन तेंदुलकर को बधाई दे रहे हैं।

बता दें आज के मैच में अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी करते नजर आए। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 8.5 की इकनॉमी रेट से 17 रन दिए। बता दें अर्जुन तेंदुलकर को साल 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रूपये में खरीदा था।

उसके बाद साल 2022 में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में 25 लाख रूपये में शामिल किया था। हालांकि उन्हें इस दौरान खेलने का मौका नहीं मिला और लगातार दो साल उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। लेकिन आईपीएल 2023 में उन्हें पहली बार अपनी टीम के लिए खेलने का मौका मिला है।

close whatsapp