रचिन रवींद्र की बल्लेबाजी के फैन हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान, दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

रचिन रवींद्र की बल्लेबाजी के फैन हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान, दिया बड़ा बयान

इस समय खेले जा रहा है आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रवींद्र ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है।

Rachin Ravindra (Photo Source: X/Twitter)
Rachin Ravindra (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, इस समय खेले जा रहा है आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रवींद्र ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है।

माइकल एथरटन ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी चोट से ठीक होने के बाद अब वापस ट्रैक में आ चुके हैं और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा।

माइकल एथरटन ने द टाइम्स में लिखा कि, ‘न्यूजीलैंड विलियमसन को उठाने के लिए तैयार थी जब वो शुरुआत में उपलब्ध नहीं थे। भले ही केन विलियमसन काफी लंबे समय तक क्रिकेट में भाग नहीं ले पाए लेकिन उसके बावजूद जब उन्होंने वापसी की तब वो काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। हालांकि अंगूठे में चोट लगने के बाद थोड़े समय के लिए वो टीम से बाहर चले गए थे लेकिन फिर उन्होंने काफी अच्छी वापसी की।’

रचिन रवींद्र की भी माइकल एथरटन ने जमकर प्रशंसा की

माइकल एथरटन ने रचिन रवींद्र के लिए कहा कि, ‘क्रिकेट की दुनिया रचिन के लिए Oyester है। न्यूजीलैंड में लोगों की संख्या कम है लेकिन हम सब टीम में काफी अच्छे टैलेंट को देख रहे हैं। रचिन रवींद्र सच में काफी अच्छे खिलाड़ी है और उनकी डिमांड बहुत जल्दी से बढ़ाने वाली है।’

बता दें, न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैच खेले जिसमें से टीम ने 5 में जीत दर्ज की जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस समय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। रचिन रवींद्र ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अगर न्यूजीलैंड पूरी तरह से सेमीफाइनल के क्वालीफाई हो जाती है तो तमाम फैंस यही चाहेंगे कि यह युवा खिलाड़ी सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?