वेस्टइंडीज दौरे से बाहर होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया आखिर फोन पर जानकारी मिलने के बाद उन्हें लगा कितना बड़ा झटका
वेस्टइंडीज दौरे के लिए ब्रॉड और जेम्स एंडरसन दोनों को ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है।
अद्यतन - फरवरी 14, 2022 5:31 अपराह्न

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का एलान कुछ दिन पहले ही कर दिया था।। जिसमें इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम नहीं है। ECB के इस फैसले ने उनको काफी प्रभावित किया है। स्टुअर्ट ब्रॉड को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए चुनी गयी 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। इस टूरिंग पार्टी में एक सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का भी नाम नहीं है।
ब्रॉड द एशेज 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक कुल 537 विकेट हासिल किये हैं। वहीं दूसरी तरफ एंडरसन अभी तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 640 विकेट चटकाए हैं। एंडरसन ने एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23.37 के औसत से 8 विकेट ही हासिल किये थे। दोनों खिलाड़ी एशेज में 4-0 से टीम की हार में शामिल थे। ब्रॉड इस बात को जानना चाहते हैं कि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से बाहर क्यों किया गया।
‘पांच मिनट के फोन ने मुझे मेरी नींद उड़ाई’- ब्रॉड
स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि “मैं यह जानने के लिए संघर्ष कर रहा हूं कि मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में शामिल क्यों नहीं किया गया है। मेरे पास एक फोन आया जिसने मेरी नींद को काफी प्रभावित किया। मैंने एशेज में आखिरी के दो मैचों में 11 विकेट लिए थे। मैं लम्बे समय से टेस्ट मैच का मानक रहा हूं। सच कहूं तो इस बार यह काफी मुश्किल रहा है क्योंकि मुझे वेस्टइंडीज दौरे से बाहर करने के फैसले ने मुझे काफी प्रभावित किया है।”
जिसमें उन्होंने आगे कहा कि, ” यह और भी अधिक परेशान करता है कि वे मुझे अपनी तात्कालिक योजनाओं का हिस्सा नहीं देखते हैं, विशेष रूप से घर से दूर जीतने के तरीके को देखने की दृष्टि से, जिसे मुझे संक्षेप में समझाया गया था। आप मेरी फॉर्म को एंडरसन की हालिया फॉर्म से भी जोड़ सकते हैं। अगर मैं अपने मानकों को खिसकने देता तो मुझे बाहर किया जा सकता था।”
वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को पहला टेस्ट मैच 8 मार्च 2022 को खेलना है। दोनों टीमों के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की ये श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।