टी-20 वर्ल्ड कप 2022: असगर अफगान ने बताया कैसे नबी और राशिद अफगानिस्तान के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं
असगर अफगान ने कहा एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में बहुत अंतर है।
अद्यतन - Oct 23, 2022 11:50 am

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान का मानना है कि वर्तमान कप्तान मोहम्मद नबी और स्टार स्पिनर राशिद खान का ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने का अनुभव अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मदद करेगा।
आपको बता दें, राशिद और नबी दोनों दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में भारी डिमांड वाले क्रिकेटर हैं, और वह 2017/18 सीजन से बीबीएल में लगातार हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जो अनुभव हासिल किया वो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अफगानिस्तान टीम के लिए मददगार साबित हो सकता है।
असगर अफगान ने क्रिकट्रैकर के ‘बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो’ पर कहा: “देखिए, हमारी पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में नहीं खेली है, लेकिन मोहम्मद नबी और राशिद खान ने वहां बहुत क्रिकेट खेला हैं। इनके अलावा, कैस अहमद और मुजीब उर रहमान भी ऑस्ट्रेलिया में खेल चुके हैं। लेकिन 2015 वर्ल्ड कप के बाद से हमने ऑस्ट्रेलिया में कोई क्रिकेट नहीं खेला है।
हम 7-8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं इसलिए हमारे खिलाड़ियों के लिए चीजें आसान नहीं होगी। एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में बहुत अंतर है। हालांकि, मुझे विश्वास है कि हमारे सीनियर खिलाड़ियों राशिद और नबी ने अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलने के अपने अनुभव साझा किए होंगे, क्योंकि दोनों ने वहां बहुत क्रिकेट खेला है, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी मदद कर सकता है।”
आपको बता दें, अफगानिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि उन्हें सुपर-12 में अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।अफगानिस्तान का अब इस टूर्नामेंट में अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 अक्टूबर को है।
यहां देखिए अफगानिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड –
मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नवीन उल हक, कैस अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, सलीम। सफी, उस्मान गनी।रिजर्व खिलाड़ी: अफसर जजई, गुलबदीन नायब, रहमत शाह, शराफ़ुद्दीन अशरफ।