जैसे ही विराट कोहली के अंदर का SuperMan जागा, वैसे ही पलट गया पूरा मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

जैसे ही विराट कोहली के अंदर का SuperMan जागा, वैसे ही पलट गया पूरा मैच

कल डबल सुपर ओवर से पहले देखने को मिला था एक गजब नजारा।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

कल टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आखिरी टी20 मैच खेला गया था, जहां इस मैच में विराट कोहली अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे थे। लेकिन उनकी एक छलांग ने मैच को इतना रोमांचक बना दिया, कि सालों तक इस मुकाबले को याद रखा जाएगा। वहीं विराट ने मैच के बीच जो कारनामा किया था, उसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर।

कल विराट कोहली ने बनाए कितने रन?

अफगान टीम के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में अभी तक शून्य पर आउट होने का काम रोहित शर्मा कर रहे थे, लेकिन कल रोहित ने ये जिम्मेदारी 2 नए खिलाड़ियों को दे दी थी। जहां कल हुए आखिरी टी20 मैच में पहले विराट कोहली शून्य पर आउट हुए, उसके बाद संजू सैमसन भी बिना खाता खोले आउट हो गए। उसके बाद सभी ने हिटमैन यानी की रोहित शर्मा का पॉवर देखा और कप्तान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 5वां शतक ठोक दिया।

विराट कोहली के कारण 2-2 सुपर ओवर हुए थे

*कल डबल सुपर ओवर से पहले देखने को मिला था एक गजब नजारा।
*बाउंड्री पर मौजूद विराट कोहली ने सुपरमैन की तरह लगाई थी छलांंग।
*विराट ने रोका था शानदार तरीके से छक्का, वहां से पलटा था मैच।
*कोहली का ये रूप देख हुए सभी हैरान, मैदान पर बजने लगी तालियां।

आप भी देख लो विराट कोहली का वो सुपर वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रिंकू सिंह का फिर से बोला बल्ला

बैंगलोर के मैदान पर हुए इस सबसे ज्यादा रोमांचक मैच में रिंकू सिंह का भी बल्ला जमकर बोला, जहां इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर छक्कों की बारिश कर दी और अर्धशतक लगाया। रिंकू ने अपनी पारी में कुल 39 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उन्होंने 69 रन ठोक डाले और 6 छक्कों के साथ-साथ 2 चौके भी लगाए। ऐसे में अब रिंकू टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह लगभग-लगभग पक्की कर चुके हैं। दूसरी ओर गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए शिवम दुबे को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच के बाद रिंकू का पोस्ट हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?