Ollie Pope के लिए स्टेडियम में जमकर बजाई गई तालियां, तो साथी खिलाड़ी भी हो गए उनके फैन
Ollie Pope ने इंग्लैंड टीम के लिए खेली शानदार 196 रनों की पारी।
अद्यतन - जनवरी 28, 2024 2:32 अपराह्न

Ollie Pope ने इंग्लैंड टीम के लिए जीत की Hope जगा दी है, जहां इस बल्लेबाज ने हैदराबाद के मैदान पर रनों का पहाड़ खड़ा कर मैच को पलट दिया। वहीं पोप की पारी सभी को पसंद आई, जिसका नजारा देखने को मिला उनके आउट होने के बाद और आउट होने के बाद ये बल्लेबाज अपने साथ एक गम लेकर भी गया।
टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज हुए आउट
हैदराबाद में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, वहीं इस टेस्ट मैच को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया को 231 रनों का टारगेट मिला है। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के 3 प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए हैं, सबसे पहले यशस्वी आउट हुए। उसके बाद बिना खाता खोले शुभमन गिल आउट हुए और फिर कप्तान रोहित 39 पर LBW आउट हो गए।
क्या स्वागत हुआ है Ollie Pope का आउट होने के बाद
*Ollie Pope ने इंग्लैंड टीम के लिए खेली शानदार 196 रनों की पारी।
*वहीं बुमराह ने किया इस बल्लेबाज को एक शानदार गेंद पर बोल्ड।
*आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने पोप के लिए बजाई तालियां।
*साथ ही इंग्लैंड टीम पवेलियन से आई बाहर, किया बल्लेबाज का स्वागत।
आउट होने के बाद Ollie Pope का ये वीडियो आया सामने
Tom Hartley के खाते में आए तीनों अहम विकेट
फिलहाल क्या चल रहा है मैच में?
वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड से बीच जारी पहले टेस्ट मैच में Tea ब्रेक हो गया है, इस समय टीम इंडिया ने 95 रन बना लिए और टीम के 3 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। टीम को इस समय 136 रनों की और दरकार है, तो क्रीज पर केएल राहुल के साथ अक्षर पटेल मौजूद हैं और दोनों ही खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं टीम के लिए। इससे पहले केएल ने पहली पारी में 86 रन बनाए थे और अक्षर का बल्ला भी जमकर बोला था। लेकन टीम के लिए गिल का प्रदर्शन टेंशन बनता जा रहा है और आज भी टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वो खाता तक नहीं खोल पाए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए।