एशिया कप 2022: टीम में हुई विराट और केएल राहुल की वापसी तो फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: टीम में हुई विराट और केएल राहुल की वापसी तो फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

विराट कोहली और केएल राहुल को एशिया कप 2022 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Virat Kohli and KL Rahul
Virat Kohli and KL Rahul. (Photo by Hagen Hopkins/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यूएई में 27 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी 2022 एशिया कप टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी है, जो अलग-अलग कारणों से वेस्टइंडीज दौरे से बाहर थे।

कोहली और राहुल दोनों भारत की बल्लेबाजी क्रम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन फैंस स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं देखकर निराश होंगे क्योंकि उन्हें पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा।

कोहली, जो टीम इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के समापन के बाद से भारत के 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 17 में वो बाहर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 17 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। विराट हाल ही में समाप्त हुए वेस्टइंडीज दौरे और 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा नहीं है।

आईपीएल के बाद से केएल राहुल ने नहीं खेला है कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

इस बीच, केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में अपने अच्छे प्रदर्शन के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20Is सीरीज में टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान के रूप में नामित किया गया था, लेकिन सीरीज के शुरुआत से ठीक पहले उन्हें कमर में चोट लग गई थी। राहुल वेस्टइंडीज दौरे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा।

कोहली और राहुल दोनों के जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। खबर ये है कि राहुल अभी भी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। अब जब कोहली और राहुल दोनों एशिया कप टूर्नामेंट के लिए वापस आ गए हैं, तो फैंस यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो यहां कैसा प्रदर्शन करते हैं।

केएल राहुल और विराट की वापसी पर फैंस ने दिए कुछ रिएक्शन

https://twitter.com/kingKLrahul/status/1556677851046260736?s=20&t=tgRyrn1FBSMzF1z2uD2x6A

https://twitter.com/mattyvincent44/status/1556834453128749056?s=20&t=2wmuxNME5GYFPOSa9JZlAg

close whatsapp