The Hundred 2024: फजलहक फारूकी ने बेहतरीन गेंद पर बिखेरी ओली पोप की गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

The Hundred 2024: फजलहक फारूकी ने बेहतरीन गेंद पर बिखेरी ओली पोप की गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो 

मुकाबले में फारूकी की टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की है। 

London Spirit vs Manchester Originals (Image Credit- Twitter/X)
London Spirit vs Manchester Originals (Image Credit- Twitter/X)

इंग्लैंड में इस समय द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें टीमों के बीच कुछ बेहतरीन मैच देखने को मिले हैं। इसी क्रम में 9 अगस्त, शुक्रवार को London Spirit और Manchester Originals के बीच 23वां मैच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया।

बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम व Manchester Originals के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने एक बेहतरीन इन स्विंग गेंद पर London Spirit स्पिरिट के ओली पोप की गिल्लियां बिखेर दी, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

मुकाबले में London Spirit को पारी में माइकल पैपर (9) के रूप में पहला झटका लगता है, इसके बाद ओली पोप बल्लेबाजी करने के लिए स्ट्राइक पर आते हैं। लेकिन अपनी पहली ही गेंद का सामना कर रहे पोप को, फारूकी एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं।

देखें फजलहक फारूकी ने किस तरह किया ओली पोप को बोल्ड

Manchester Originals ने 12 रनों से जीता मैच

मुकाबले की बात करें तो लाॅर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में Manchester Originals ने 12 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।

टीम के लिए कप्तान व विकेटकीपर फिल साल्ट ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, तो मैक्स होल्डन ने 38 रन बनाए। दूसरी तरफ लंदन स्पिरिट की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रिचर्ड ग्लीसन और ओली स्टोन ही 2-2 विकेट निकाल पाए।

इसके बाद जब Manchester Originals से मिले 136 रनों के टारगेट का लंदन स्पिरिट पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 123 रन ही बना पाई और मैच में उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए कीटन जेनिंग्स 61* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

close whatsapp