गौतम गंभीर इंदौर टेस्ट मैच में मिली हार के लिए अभी भी विराट कोहली को जिम्मेदार बता रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

गौतम गंभीर इंदौर टेस्ट मैच में मिली हार के लिए अभी भी विराट कोहली को जिम्मेदार बता रहे हैं!

गौतम गंभीर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों को रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच जरूर खेलने चाहिए थे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मिली हार के बाद से कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अगले मैच के लिए भारतीय टीम को कुछ अहम टिप्स दिए। इनमें से एक भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर भी हैं। उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए था, जिससे वो इस सीरीज की तैयारी कर सकें।

भारतीय खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलना जरुरी था- गौतम गंभीर

भारत के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि, अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलते तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। दरअसल स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों को रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच जरूर खेलने चाहिए थे। हालांकि टीम इंडिया को सिर्फ तैयारियों के लिए वो मैच नहीं खेलने चाहिए थे।

उन्होंने आगे कहा कि, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप 20 दिनों का कैंप लगाएं या फिर नेट्स में बल्लेबाजी करें। ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी पहले दो टेस्ट मैचों में अपने माइंडसेट के कारण ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेले थे और ये बहुत निगेटिव माइंडसेट है।

बता दें इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक भारतीय बल्लेबाज ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट मैच में जरूर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद टीम इंडिया के ज्यादातर बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। हालांकि वहीं नीचले क्रम में केवल अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिन ऑलराउंडर ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल चौथा टेस्ट मैच जीतने के बाद ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी।

close whatsapp