भारतीय टीम के लिए तीसरा मैच नहीं होगा आसान, केएल की सेना को लगानी होगी पूरी जान
आज खेला जाएगा टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे।
अद्यतन - Dec 21, 2023 11:59 am

भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के लंबे दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। उसके बाद इस समय दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, जहां टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया था। लेकिन फिर टीम जीत की पटरी से नीचे उतर गई, ऐसे में आज का मैच केएल की सेना के लिए अहम रहने वाला है।
शानदार तरीके से किया था भारतीय टीम ने सीरीज का आगाज
जी हां, साउथ अफ्रीका की तेज पिचों पर खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता, ऐसे में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया था। जहां इस पहले मैच में आवेश और अर्शदीप ने कमाल की गेंदबाजी की थी और टीम के लिए जीत आसान बनाई थी। लेकिन दूसरा मैच अफ्रीका टीम ने अपने नाम कर लिया, वहीं इससे पहले अफ्रीका में सिर्फ विराट कोहली की कप्तानी ने वनडे सीरीज जीती थी और वो साल 2018 था। ऐसे में केएल राहुल के पास ये शानदार मौका है, अफ्रीका को अफ्रीका की धरती पर हराकर वनडे सीरीज जीतने का। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज होगी।
भारतीय टीम के लिए ये जीत नहीं होगी आसान
*आज खेला जाएगा टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे।
*दोनों टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज है फिलहाल 1-1 की बराबरी पर।
*ऐसे में आज जो टीम जीत करेगी अपने नाम, वो ले जाएगी ट्रॉफी।
*भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी में करने होंगे कुछ बड़े बदलाव।
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का ये वीडियो आया सामने
तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की ये हो सकती है अंतिम 11
टीम इंडिया
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान)(विकेटकीपर), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका
रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, वियान मुल्डर
यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें