Aus vs SA: अपने 100वें टेस्ट मैच को और भी यादगार बनाना चाहेंगे डेविड वॉर्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Aus vs SA: अपने 100वें टेस्ट मैच को और भी यादगार बनाना चाहेंगे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट आज यानी 26 दिसंबर से शुरू हो चुका है।

David Warner (Image Credit- Twitter)
David Warner (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट आज यानी 26 दिसंबर से शुरू हो चुका है। बता दें, यह बॉक्सिंग डे टेस्ट डेविड वॉर्नर के लिए काफी यादगार मुकाबला है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डेविड वॉर्नर का 100वां टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने दिसंबर 2011 में इस प्रारूप में डेब्यू किया था और तब से उन्होंने टेस्ट में 24 शतक जड़ दिए हैं।

टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो डेविड वॉर्नर ने 99 मुकाबलों में 45.52 के औसत से 7922 रन बनाए हैं। 24 शतक के साथ उनके नाम 34 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने एक तिहरा शतक भी जड़ा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 335* रन है। डेविड वॉर्नर ने बहुत ही कम बार गेंदबाजी की है और उनके नाम 4 टेस्ट विकेट भी शामिल है।

डेविड वॉर्नर ने अपने अधिकार इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा यादगार संदेश

इस खास दिन पर डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले एक शानदार संदेश अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक तस्वीर को साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘ यह कुछ चीज है जिसके बारे में हम सपना देखते हैं। एक टेस्ट मैच और बैगी ग्रीन। अब मैं अपना 100वां मैच खेल रहा हूं और इसके लिए मेरे पास शब्द बिल्कुल भी नहीं है। मुकाबले का दिन शुरू करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

डेविड वॉर्नर के टीम साथी ग्लेन मैक्सवेल ने भी उन्हें मुबारकबाद दी और कमेंट किया कि, ‘ अच्छी तरह से खेलें बुल’। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेटर डेरेन ब्रावो ने लिखा कि, ‘आपको मुबारक हो फ्रैंन, बॉक्सहेड।’

बता दें, डेविड वॉर्नर के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। बल्लेबाजी से भी वो बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। फील्डिंग भी उनकी इतनी अच्छी नहीं रही। हालांकि वॉर्नर को अपने ऊपर पूरा भरोसा है कि वो जबरदस्त वापसी करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है और अगर वो इस सीरीज को जीत जाते हैं तो उनका फाइनल में खेलना काफी हद तक पक्का हो जाएगा।

close whatsapp