भारत दौरे को लेकर नासिर हुसैन ने दिया इंग्लैंड को अहम सुझाव, कहा- बैजबॉल मैथड भारत में…..
नासिर हुसैन ने कहा कि, इंग्लैंड के पास विकल्प हैं, यह बैजबॉल का अगला टेस्ट है, वे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान के खिलाफ यही मेथड अपनाए।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 1:03 अपराह्न

ब्रेंडन मैकुलम, बेन स्टोक्स और उनकी टीम ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट का स्वरूप पूरी तरह से बदल रखा है। दरअसल बेन स्टोक्स के नेतृत्व में, इंग्लैंड की टीम इन दिनों अधिक आक्रामक क्रिकेट खेल रही है। बता दें 18 में से 14 टेस्ट मैच इस टीम ने बैजबॉल मेथड से जीते हैं।
वहीं हाल ही में खेले गए एशेज सीरीज में भी इस टीम ने इसी मानसिकता के साथ खेला और काफी हद तक सफल भी रही। वहीं अब इंग्लैंड बैजबॉल मैथड भारत के खिलाफ भी अपनाना चाहेगा। हालांकि इस बीच इंग्लैंड के कप्तान नासिर हुसैन ने इसे लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि, बैजबॉल मैथड का असली टेस्ट भारत में होगा।
नासिर हुसैन का मानना है कि, जब स्टोक्स और उनकी टीम 2024 की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत की यात्रा करेगी तो बैज़बॉल रणनीति के तहत खेलना एक दिलचस्प चुनौती हो सकता है क्योंकि भारत में स्पिन के अनुकूल परिस्थितियां एक नई चुनौती होंगी।
अश्विन, जडेजा और अक्षर के खिलाफ बैजबॉल और अधिक दिलचस्प होने वाला है- नासिर हुसैन
बता दें एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड के पास विकल्प हैं। यह बैजबॉल का अगला टेस्ट है। दरअसल वे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान के खिलाफ भी यही मेथड अपनाए। लेकिन अगली चुनौती भारत है और हर कोई जानता है कि भारत टेस्ट मैच क्रिकेट में सबसे कड़ी चुनौतियों में से एक है। यह स्पिन के खिलाफ बैजबॉल है। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के खिलाफ बैजबॉल और अधिक दिलचस्प होने वाला है।
नासिर हुसैन ने आगे कहा कि, क्रिस वोक्स ने कहा है कि वह अब घर से बाहर खेलने के लिए उतने उत्सुक नहीं हैं और घर से बाहर उनका रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है। खासकर स्टुअर्ट ब्रॉड के जाने के बारे में सोचें, मैं वह अनुभव भारत में चाहूंगा। हालांकि हम देखेंगे, वोक्स अपना मन बदल भी सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास वोक्स नहीं है और ना ही आपके पास ब्रॉड है, तो आपको जिमी एंडरसन जैसे किसी खिलाड़ी के अनुभव की आवश्यकता होगी।
यहां पढ़ें: नेपाल के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र मल्ला ने की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा