बड़ी खबर! जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेंगे तेज गेंदबाज उमेश यादव - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़ी खबर! जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेंगे तेज गेंदबाज उमेश यादव

उमेश यादव आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

Umesh Yadav (Image Source: BCCI/IPL)
Umesh Yadav (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। युवा से लेकर हर अनुभवी खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश करना चाहेंगे। बता दें इस लिस्ट में भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी नाम शुमार है।

वर्ल्ड कप चार सालों में एक बार आता है और शायद यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा-उमेश यादव

दरअसल उमेश यादव आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। बता दें आज तक पर बातचीत के दौरान उमेश यादव ने कहा कि, ये चीज मेरे दिमाग में चल रही है। दरअसल वर्ल्ड कप चार सालों में एक बार आता है और शायद यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इसलिए मैं आईपीएल में अपना ज्यादा से ज्यादा बेस्ट परफॉरमेंस देने की कोशिश करूंगा।

तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, उम्मीद करता हूं कि मैं वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हो सकता हूं क्योंकि फिर ये चार साल के बाद ही आएगा। उम्मीद है कि मुझे आईपीएल में मौका मिलेगा और अगले चार साल तक इंतजार करने के बजाए इस बार ही मुझे भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल जाएगी।

बता दें उमेश यादव ने टीम इंडिया के लिए साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं 2010 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने लास्ट वनडे मैच 2018 में खेला था। हालांकि वह  पिछले कुछ सालों से वनडे टीम से बाहर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार अच्छी बल्लेबाजी भी की है। जरूरत पड़ने पर वो बड़े शॉट्स लगाने की भी क्षमता रखते हैं।

वहीं आईपीएल 2023 को लेकर बात करते हुए उमेश यादव ने कहा कि, हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है। टीम अभ्यास सत्र का लुफ्त उठा रही है और कड़ी मेहनत भी कर रही है। कोच भी हमारे साथ कैंप लगा रहे हैं। सभी का ध्यान बस ट्रॉफी जीतने पर केंद्रित हैं और सभी का यही एक लक्ष्य भी है, जो हमारे लिए बहुत महतव्पूर्ण हैं।

close whatsapp