वीरेंद्र सहवाग का बड़ा खुलासा, बताया किस गेंदबाज से उन्हें लगता था सबसे ज्यादा डर
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, बस एक ही गेंदबाज था जिसके बॉल पर मुझे आउट होने का डर था वह मुथैया मुरलीधरन थे।
अद्यतन - जून 3, 2023 3:46 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण काफी मशहूर रहे हैं। उनके शानदार बल्लेबाजी के आगे दुनियाभर के दिग्गज गेंदबाज भी काफी परेशान नजर आते थे। लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में एक शो में खुलासा किया कि वह एक गेंदबाज से सबसे ज्यादा डरते थे।
बता दें Breakfast With Champions शो में वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि, सबको ऐसा लगता था कि मुझे शेन वॉर्न, शोएब अख्तर, ब्रेट ली या अन्य किसी गेंदबाज का सामना करने से डर लगता था लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। दरअसल मुझे जिस गेंदबाज से डर लगता था वह मुथैया मुरलीधरन थे।
जिसके बॉल पर मुझे आउट होने का डर था वह मुथैया मुरलीधरन थे- वीरेंद्र सहवाग
बता दें वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, बस एक ही गेंदबाज था जिसके बॉल पर मुझे आउट होने का डर था वह मुथैया मुरलीधरन थे। सबको ऐसा लगता था कि वह गेंदबाज ब्रेट ली, शोएब अख्तर, शेन वॉर्न या ग्लेन मैक्ग्रा होंगे। लेकिन मैं उनके खिलाफ आउट होने से कभी नहीं डरता था। दरअसल मुझे अपने शरीर पर या हेलमेट पर चोट लगने से डर था। मैक्ग्रा के खिलाफ ऐसा था कि हम रन नहीं बना सकते। बस इतना ही था।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि मुझे मुरलीधरन के खिलाफ डर लगता था। मुझे नहीं पता था कि मैं उनके खिलाफ कैसे रन बनाऊंगा क्योंकि मुझे आउट होने का डर था। दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने कुछ साल पहले यह खुलासा किया था कि वह ऑफ स्पिनर को कभी भी असली गेंदबाज नहीं मानते।
वहीं इसपर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, मैं उन्हें कभी गेंदबाज नहीं मानता था लेकिन मैं उनकी गेंदबाजी से जरूर डरता था। मैं उनकी गेंद को खेलने की कोशिश करता था लेकिन दुर्भाग्य से मैं आउट हो जाता था। दरअसल मेरे ईगो को ठेस पहुंचती थी कि एक ऑफ स्पिनर कैसे मुझे रन नहीं बनाने देता। मुझे उनसे निपटने के तरीके ढूंढने में कई साल लग गए।