IPL 2022: महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने आईपीएल में आतंकी हमले की असत्यापित खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने आईपीएल में आतंकी हमले की असत्यापित खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी

24 मार्च को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने मुंबई में IPL के लिए खतरे की खबरों का खंडन किया।

photo source - Twitter
photo source – Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। पिछले दो सालों में कोरोना के कारण IPL का आयोजन बिना दर्शकों के हो रहा है। लेकिन इस बार 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी गयी है। भारतीय फैंस की नजरें IPL के कैलेंडर पर होंगी क्योंकि यह सीजन काफी रोमांचक होने वाला है।

IPL की शुरुआत से पहले सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और होटल ट्राइडेंट के रास्ते के बीच में रेकी की थी। लेकिन 24 मार्च को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने मुंबई में IPL के लिए खतरे की खबरों का खंडन किया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि IPL के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और होटलों में सुरक्षा के साथ सारे इंतजाम किए जायेंगे।

गृह मंत्री के अनुसार, मुंबई में IPL को कोई खतरा नहीं है। वहीं, मुंबई पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि आतंकी हमले की कोई जानकारी नहीं मिली है। मैदान के अलावा जहां खिलाड़ियों के करीबी सदस्य ठहरेंगे, वहां पर भी सुरक्षा के भरपूर इंतजाम किये जायेंगे। इसके अलावा पुलिस अधिकारी पूरी सुरक्षा के साथ मैदान में मौजूद रहेंगे।

“मुंबई में IPL को कोई खतरा नहीं”- दिलीप वाल्से पाटिल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री वाल्से पाटिल ने विधानसभा में कहा “हाल ही में मीडिया के कुछ वर्ग से असत्यापित खबर आ रही थी कि मुंबई में IPL में खतरा है और कोई रेकी कर रहा है। लेकिन वास्तव में मुंबई में कोई खतरा नहीं है कोई रेकी की खबर नहीं है। पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि की है।

उनके अलावा एक पुलिस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “IPL की शुरुआत में तीन दिन ऐसे हैं जब वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक ही समय में मैच होंगे। उस दौरान किसी भी घटना से बचने के लिए मैदानों में पर्याप्त पुलिस तैनाती होगी। IPL से पहले पुलिस द्वारा उन स्थानों को चेक करने को कहा गया है जहां खिलाड़ी ठहरते हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को लाने वाली बसों को पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट प्रदान किया जायेगा।”

close whatsapp