'एक बार फिर गेंदबाजी में....'- आयरलैंड सीरीज से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘एक बार फिर गेंदबाजी में….’- आयरलैंड सीरीज से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

आयरलैंड और भारत के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच आज डबलिन में खेला जाएगा।

Team India in Ireland. (Photo Source: Twitter)
Team India in Ireland. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि बल्लेबाजी में गहराई की कमी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया के लिए समस्या बनी रहेगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया को आयरलैंड के तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसका मुकाबला गेम शुक्रवार, 18 अगस्त को डबलिन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि, भारत को विंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20I सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने कहा कि, नंबर 8पर  बल्लेबाज का मुद्दा भारत को एक बार फिर से परेशान करेगा। उन्होंने कहा कि, “मैं पहले से ही इस टीम में एक समस्या देख रहा हूं। जो समस्या वेस्टइंडीज के खिलाफ थी वह यहां एक बार फिर दोहराई जाएगी। साधारण समस्या यह है कि, उन्होंने अब भी नंबर 8 बल्लेबाज नहीं चुना है।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज का मानना ​​है कि शाहबाज अहमद को अंतिम एकादश में रखना या एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करना इस समस्या का समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि, “आप कहेंगे कि आप वहां केवल शाहबाज़ (अहमद) को खेल सकते हैं या आप एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मैदान में उतार सकते हैं और वाशी (वाशिंगटन सुंदर) को नंबर 8 पर खेल सकते हैं। जैसे ही आप ऐसा करते हैं, आपको टॉप पर बल्लेबाजों के बीच एक गेंदबाज नहीं मिलेगा। फिर आपको तिलक वर्मा और यशस्वी जयसवाल से अधिक गेंदबाजी करानी होगी।”

चोपड़ा ने स्वीकार किया कि, उन्होंने खुद ही तिलक वर्मा और यशस्वी जयसवाल को अधिक गेंदबाजी दिए जाने की वकालत की है, लेकिन साथ ही कहा कि ये दोनों मिलकर पांचवां गेंदबाजी विकल्प नहीं हो सकते। यह देखते हुए कि टीम प्रबंधन ऐसी परिस्थिति में शाहबाज़ को मौका देना चाहेगा, उन्होंने सवाल किया कि क्या बाएं हाथ के स्पिनर से हमे पूरे चार ओवर की उम्मीद कर सकते हैं?

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI

सातवें नंबर पर ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर को चुनते हुए, आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग XI में चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को चुना। उसने कहा कि, “वॉशिंगटन सुंदर के बाद रवि बिश्नोई और फिर जसप्रीत बुमराह। देखिए रवि बिश्नोई नंबर 8 पर आ गए हैं। आप अब फंस गए हैं। बिश्नोई नंबर 8 पर, बुमराह नंबर 9 पर, प्रसिद्ध कृष्णा नंबर 10 पर, अर्शदीप सिंह नंबर 11।”

चोपड़ा चाहते हैं कि, प्रसिद्ध कृष्णा को मुकेश कुमार और अवेश खान से पहले मौका दिया जाए। उन्होंने बताया कि, “मैं मुकेश कुमार को जगह नहीं दे पाया हूं। मैं प्रसिद्ध को जगह दे रहा हूं क्योंकि वह इतने लंबे समय के बाद वापस आ रहे हैं और अगर मैं उन्हें नहीं मौका दूंगा, तो उन्हें चुनने का क्या मतलब है?

कृष्णा, जिन्होंने आखिरी बार भारत के लिए लगभग एक साल पहले खेला था, वो पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। जहां मुकेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी पांच टी20 मैच खेले, वहीं अवेश को एक भी एक मैच में मौका नहीं मिला था।

close whatsapp