मैच से पहले ही टीम इंडिया के स्पिनरों का था हाई जोश, अब उड़ा रहे हैं इंग्लिश बल्लेबाजों के होश
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने किया खेल।
अद्यतन - Jan 25, 2024 11:23 am

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच का आगाज हो गया है, जहां ये मैच हैदराबाद के मैदान पर शुरू हुआ है। वहीं मैच के पहले घंटे मेहमान टीम ने अपना जोर दिखाया, लेकिन उसके बाद की कहानी भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने कहानी पलटने का काम किया है और आगे भी स्पिनरों का दम देखने को मिलेगा। इसी को देखते हुए दोनों टीमों में तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर गेंदबाजों को लिया गया है।
कौन-कौन नहीं खेल रहा टीम इंडिया से पहला मैच?
हैदराबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एक तरफ इंग्लिश टीम ने अंतिम 11 का ऐलान कल ही कर दिया था, तो आज टीम इंडिया की अंतिम 11 ने कई लोगों को हैरान किया। जहां आज भारतीय टीम 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी है,जडेजा के अलावा अश्विन और अक्षर पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। तो कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है और मुकेश भी बाहर बैठे हैं। साथ ही केएल राहुल और भरत दोनों ही ये मैच खेल रहे हैं, लेकिन विकेटों के पीछे की जिम्मेदारी केएस भरत निभाते हुए नजर आ रहे हैं इंग्लिश टीम के खिलाफ।
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज पहले ही उत्साह से लबरेज थे
*इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने किया खेल।
*सर जडेजा और अश्विन ने इंग्लिश बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन।
*अभी तक गिरे तीनों विकेट स्पिन गेंदबाजों के खाते में आए हैं।
*कल फोटोशूट के दौरान काफी उत्साहित थे जडेजा और अश्विन।
मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ था फोटो शूट
पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें
इंग्लैंड
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।