Victory Parade के दौरान Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान, ये सुन फैन्स के भी खड़े हो गए कान
Rohit Sharma बोले- 2007 का टी20 वर्ल्ड कप मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।
अद्यतन - जुलाई 5, 2024 1:36 अपराह्न

Rohit Sharma और पूरी टीम इंडिया को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर फैन्स का सैलाब उमड़ पड़ा था, हर कोई अपने फेवरेट खिलाड़ी की झलक देखने आया था। वहीं अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें हिटमैन ने साल 2007 और 2024 की इस बड़ी जीत को लेकर बात की है।
घर पर भी हुआ Rohit Sharma का शानदार स्वागत
दूसरी ओर सारे कार्यक्रम खत्म कर मुंबई में जब Rohit Sharma अपने घर पहुंचे, तो वहां का नजारा भी देखने लायक था। जहां बल्लेबाज तिलक वर्मा सहित रोहित के बाकी दोस्तों ने उनका काफी अलग अंदाज में स्वागत किया, साथ ही इस दौरान रोहित को गोद में उठा लिया और वो नजारा भी देखने लायक था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया की दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस समय।
Rohit Sharma का ये बयान शायद आपको पसंद ना आए
*Rohit Sharma बोले- 2007 का टी20 वर्ल्ड कप मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।
*2024 टी20 वर्ल्ड कप ज्यादा स्पेशल है, मैं टीम की कप्तानी कर रहा था- रोहित।
*रोहित बोले- ये मेरे लिए गर्व का पल है, ये ट्रॉफी देश के लिए काफी मायने रखती है।
*कप्तान रोहित शर्मा ने ये सब बयान Victory Parade के दौरान दिए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Rohit Sharma का ये बयान
टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था वानखेड़े में
सालों से चला आ रहा सूखा खत्म किया है टीम इंडिया ने
जी हां, टीम इंडिया और फैन्स के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतना सबसे खास पल है, जिसका कारण है इस जीत ने सालों से चला आ रहा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी ICC ट्रॉफी जीती थी, उसके बाद टीम लगातार ICC टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल हार रही थी। लेकिन साल 2024 में रोहित की कप्तानी में वो सूखा खत्म हुआ और टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच दिया।