आकाश चोपड़ा ने दिया गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान, कहा- उनकी बॉलिंग काफी……
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, गुजरात अपने पिछले मैच में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी।
अद्यतन - May 5, 2023 8:06 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें इस टीम ने 3 में हार का सामना किया है और 6 मैचों में इस टीम को जीत मिली है। दरअसल पिछले मैच में गुजरात की टीम को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने गुजारत टाइटंस की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि इस टीम की गेंदबाजी काफी तगड़ी है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
गुजरात टाइटंस अभी सबसे सुरक्षित टीम में से एक है- आकाश चोपड़ा
दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, गुजरात अपने पिछले मैच में अपने घरेलु मैदान पर 130 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी। हालांकि गुजरात अभी सबसे सुरक्षित टीम है क्योंकि अभी इस टीम के पास 12 पॉइंट्स हैं। वे बहुत ही मजबूत टीम लग रही है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, गुजरात के पास राशिद खान, नूर अहमद, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हैं, जो बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। इनके अलावा जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा भी हैं। इनकी गेंदबाजी भी बहुत अच्छी है। गुजरात की गेंदबाजी काफी शानदार हैं। उन्हें गेंदबाजी करते देखना मुझे काफी पसंद है।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, इस टीम की बल्लेबाजी में भी गहराई है। हालांकि पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन जरूर अच्छा नहीं रहा था लेकिन यह बार बार नहीं होगा। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है तो क्योंकि इन दिनों डिफेंड करना आसान हो गया है।