IPL 2024 के Auction में मेरे लिए बिडिंग वाॅर हो सकती है: Rilee Rossouw - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 के Auction में मेरे लिए बिडिंग वाॅर हो सकती है: Rilee Rossouw

रूसों को आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। 

Rilee Rossouw (pic source-twitter)
Rilee Rossouw (pic source-twitter)

साउथ अफ्रीकी टीम के बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज राइली रूसो (Rilee Rossouw) माॅर्डन डे क्रिकेट के कुछ बेहतरीन विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट के पिछले कुछ सालों में उनकी फाॅर्म चिंता का विषय बनी है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के ऑक्शन में राइली रूसो को 4.60 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। हालांकि, वह इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। राइली ने खेले गए 9 मैचों में 148 के स्ट्राइक रेट से कुल 209 रन बनाए।

तो वहीं आईपीएल 2024 के आगामी ऑक्शन से पहले राइली रूसो उन 11 खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। दूसरी ओर, आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए राइली ने खुद को रजिस्टर कराया है और उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल ऑक्शन में उनके ऊपर बिडिंग वाॅर देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल का ऑक्शन इस महीने 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है।

राइली रूसो ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि अब धाबी टी10 लीग के इतर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए राइली रूसो ने कहा- फिलहाल ऐसी कोई खास बात नहीं हैं जो मेरे मन में है। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। टीम का वातावरण चारों ओर शानदार था।

लेकिन मैंने अमेरिका में हुई मेजर लीग में लाॅस एंजलिस नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए मेरे लिए अच्छा होगा कि ऑक्शन में बिडिंग वाॅर देखने को मिले। मेरे लिए फिलहाल ये ही बेस्ट चीज है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन में राइली रूसो को कौनसी टीम खरीदती है। हालांकि, रूसो को लग रहा है कि उनके लिए बिडिंग वाॅर हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 4 कारण जिसकी वजह से BCCI टी20 में Virat Kohli को Ishan Kishan से करना चाहता है रिप्लेस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?