'आगे जाकर मारपीट भी हो सकती है...'- लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में हुई घटना को लेकर सलमान बट ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आगे जाकर मारपीट भी हो सकती है…’- लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में हुई घटना को लेकर सलमान बट ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

MCC Members and Usman Khawaja Salman Butt (Photo Source: Twitter)
MCC Members and Usman Khawaja Salman Butt (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच काफी ज्यादा रोमांच से भरा हुआ था। पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जॉनी बेयरस्टो को विवादित अंदाज में रन आउट किया। जिसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लंच करने जा रही थी तब उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर और एमसीसी (MCC) के कुछ सदस्य के बीच बहस हो गई थी।

जिसमें फिर सुरक्षाकर्मियों को बीच में आना पड़ा और मामले को सुलझाना पड़ा। बहस के पीछे का कारण जॉनी बेयरस्टो का विवादित रन आउट बताया जा रहा है। अब इस पूरे मामले के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए- सलमान बट

सलमान बट ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘इस मौके पर कहा-सुनी तो हुई लेकिन भविष्य में मारपीट भी हो सकती है। लॉर्ड्स के लिए कोई अपवाद नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। जिन क्षेत्रों से खिलाड़ियों को गुजरना है वहां कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए।’

सलमान बट ने आगे कहा, ‘मैं समझता हूं कि यह उनकी परंपरा है, लेकिन चीजें तेजी से बढ़ सकती है उन्हें बीच में ग्लास लगाना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं को कम से कम खिलाडियों के लिए रास्ता बदल दें। यह घटना बहुत निंदनीय है आप किसी भी खिलाड़ी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार नहीं कर सकते।’

यह भी पढ़े- ENG vs AUS: MCC के सदस्य से भिड़े उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर, जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो

आपको बता दें, इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो कैमरून ग्रीन द्वारा डाले गए 52वें ओवर की आखिरी गेंद को छोड़ने के बाद बेन स्टोक्स से बात करने जा रहे थे। दरअसल जॉनी बेयरस्टो को लगा कि ओवर समाप्त हो चुका है, लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने तेज दिमाग दौड़ाते हुए जॉनी बेयरस्टो को रन आउट कर दिया।

जॉनी बेयरस्टो के रन आउट के बाद इंग्लैंड के फैंस काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे। फैंस ऑस्ट्रेलियाई टीम को चीटर भी कहने लगे थे, क्योंकि उनके अनुसार यह खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाली हरकत थी।

close whatsapp