कितना प्यार है Rajasthan Royals के खिलाड़ियों के बीच, बस किसी की नजर ना लगे अब
राजस्थान टीम के खिलाड़ियों के बीच नजर आ रही है इस सीजन गजब की दोस्ती।
अद्यतन - अप्रैल 28, 2024 6:34 अपराह्न

Rajasthan Royals को IPL 2024 में हराना काफी मुश्किल हो गया है, जहां ये टीम सिर्फ एक ही मैच हारी है और वो हार गुजरात के खिलाफ मिली थी। तो दूसरी ओर राजस्थान टीम के खिलाड़ियों के बीच गजब की दोस्ती है, साथ ही कप्तान भी सभी को भाई की तरह रखते हैं और खिलाड़ियों के बीच काफी प्यार है।
संजू की कप्तानी में Rajasthan Royals सुपरहिट साबित हुई
जी हां, Rajasthan Royals ने कई सालों से संजू सैमसन को अपने साथ रखा है, वहीं कप्तान के तौर संजू ने भी काफी सुधार किया है। जहां संजू सैमसन की कप्तानी में टीम साल 2022 में IPL का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन टीम को गुजरात के खिलाफ हार मिली थी। तो इस सीजन में टीम ने 8 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 16 अंक हैं, ऐसे में टीम अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है।
Rajasthan Royals के खिलाड़ियों की ‘प्रेम कहानी’ अलग है
*राजस्थान टीम के खिलाड़ियों के बीच नजर आ रही है इस सीजन गजब की दोस्ती।
*वहीं LSG के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान टीम ने एक वीडियो किया पोस्ट।
*वीडियो में कप्तान संजू टीम के प्रमुख बल्लेबाज बटलर को प्यार से गले लगाते आए नजर।
*टीम में जायसवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल के बीच है पक्की की दोस्ती।
कप्तान संजू और बटलर के बीच का प्यार
इमोशनल हुआ ध्रुव जुरेल का परिवार
वहीं LSG के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था, तो इस दौरान जुरेल का परिवार भी मैच देखने आया था। वहीं मैच खत्म होने के बाद जुरेल का परिवार मैदान के अंदर आया था और उन्हें गले लगाकर इमोशनल हो गया था। जिसका वीडियो पहले IPL के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, वहीं अब RR टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ध्रुव का IPL में ये पहला अर्धशतक था और उनका ये अर्धशतक टीम की जीत में आया जो पारी को खास बना गया।