DC टीम के कप्तान की गौतम गंभीर से है खास दोस्ती, मैदान के बीच ये नजारा देख खुश हुए फैन्स
आज खेला जाएगा IPL में KKR बनाम दिल्ली के बीच मुकाबला।
अद्यतन - Apr 3, 2024 11:13 am

जब से गौतम गंभीर KKR टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़े हैं, इस टीम के लिए काफी चीजें बदल गई है और टीम अलग ही जोश में नजर आ रही है। साथ ही लीग में अभी तक KKR टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों को अपने नाम किया है, जिसके बाद तो हर खिलाड़ी उत्साह से लबरेज हैं। साथ ही विरोधी टीम के कप्तान भी गौतम गंभीर के फैन हैं, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है।
अब तो विराट से भी दोस्ती हो गई गौतम गंभीर की
IPL 2023 के सीजन में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई थी, तब गंभीर LSG के मेंटोर थे। वहीं इस सीजन में जब RCB और KKR का मैच हुआ, तब सभी को कुछ पंगा होने की उम्मीद थी। लेकिन खुद गंभीर ने जाकर विराट कोहली से बीच मैच में हाथ मिलाया और उनके गले लगे, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और उस दोस्ती का वीडियो सुपर वायरल हो गया। इससे पहले विराट और नवीन उल हक के बीच भी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोस्ती हो गई थी।
गौतम गंभीर को तो पंत अपने दोस्त जैसा मानते हैं
*आज खेला जाएगा IPL में KKR बनाम दिल्ली के बीच मुकाबला।
*मैच से पहले KKR टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ पोस्ट।
*वीडियो में ऋषभ पंत और गौतम गंभीर के बीच हो रही थी बातचीत।
*इस दौरान पंत और गंभीर में दिखी पक्की दोस्ती, दोनों के चेहरे पर थी मुस्कान।
पंत और गौतम गंभीर का ये वीडियो आपको पसंद आएगा काफी
आज के मैच के लिए कप्तान साहब हैं पूरी तरह तैयार
DC vs KKR मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद, कुलदीप यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती