कुलदीप सेन के साथ ऐसा क्यों हुआ, महज 1 मैच के बाद कर दिया गया गेंदबाज को किनारे - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप सेन के साथ ऐसा क्यों हुआ, महज 1 मैच के बाद कर दिया गया गेंदबाज को किनारे

1 साल पहले कुलदीप सेन ने किया था टीम इंडिया से अपना डेब्यू।

Kuldeep Sen (Image Credit- Instagram)
Kuldeep Sen (Image Credit- Instagram)

सिर्फ एक IPL सीजन ने कई खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के दरवाजे खोले हैं, जिसमें से एक नाम कुलदीप सेन का भी है। IPL में RR टीम से खेलते हुए इस गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से ऐसी छाप छोड़ी थी कि, सीधे वो टीम इंडिया में आ गए थे। लेकिन फिर ये गेंदबाज ऐसा गायब हुआ कि, किसी को याद भी नहीं अब।

अपनी घरेलू टीम बदल दी कुलदीप सेन ने

जी हां, कुलदीप सेन वैसे को मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें अपने घरेलू क्रिकेट की शुरूआत मध्यप्रदेश से ही की थी। लेकिन ये खिलाड़ी अब अपनी घरेलू टीम बदल चुका है, अब सेन Tamil Nadu से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। तो दूसरी ओर IPL में वो राजस्थान टीम का हिस्सा हैं और इस साल उनको ज्यादा मौके नहीं मिले थे लीग में।

कुलदीप सेन याद है आप सभी को?

*1 साल पहले कुलदीप सेन ने किया था टीम इंडिया से अपना डेब्यू।
*बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, इस खिलाड़ी ने अपना पहला वनडे मैच।
*लेकिन उसके बाद उन्हें फिर नहीं मिला टीम इंडिया से अब तक मौका।
*टीम इंडिया से सिर्फ 1 मैच खेलने वाले सेन कर रहे हैं वापसी के लिए कड़ी मेहनत।

उस 1 मैच से जुड़ा पोस्ट शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep Sen (@150kuldeep)

कप्तान रोहित शर्मा से मिली थी वनडे डेब्यू कैप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep Sen (@150kuldeep)

राहुल त्रिपाठी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ

दूसरी ओर IPL और घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी का भी चयन टीम इंडिया में हुआ था, कई बार इस खिलाड़ी को खेलना का मौका मिला। तो कई बार राहुल सिर्फ पानी ही पिलाते रहे, ऐसे में इस खिलाड़ी ने अपने करियर में टीम इंडिया से सिर्फ 5 टी20 मैच ही खेले हैं और अब तो उनका चयन होना भी बंद हो गया है। ऐसा ही कुछ अब उमरान मलिक के साथ होने लगा है और उन्हें भी टीम इंडिया से सही तरीके से मौके नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही टीम में आने के लिए खिलाड़ियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?