'आईपीएल 2028 तक खेलेंगे'- महेंद्र सिंह धोनी को लेकर CSK के बल्लेबाजी कोच हसी ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आईपीएल 2028 तक खेलेंगे’- महेंद्र सिंह धोनी को लेकर CSK के बल्लेबाजी कोच हसी ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

MS Dhoni Mike Hussey (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Mike Hussey (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले चर्चा जोरों पर हैं कि मौजूदा सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेपॉक के फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए थे। धोनी चेपॉक स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लेते हुए नजर आए थे। इसी बीच CSK के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

धोनी के पास अभी भी छक्के मारने की क्षमता है- माइक हसी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। CSK के बल्लेबाजी कोच माइक हसी का कहना है कि धोनी जिस लय में नजर आ रहे हैं उसके हिसाब से उनके पास कोई कारण नहीं हैं कि वह आईपीएल के अगले सीजन का हिस्सा ना बनें।

माइक हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आगामी मैच से पहले प्री-मैच कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा, ‘यह वो चीज है जिसके बारे में हमने अब तक बात नहीं की है। वह अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं या नहीं? यह वो ही जानते हैं। हमें इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं है। वह छक्के लगा रहे हैं और मैच को फिनिश कर रहे हैं। एक बैटिंग कोच के नाते मेरे अनुसार वह अभी भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।’

‘वह अभी भी ट्रेनिंग में आने और अपने खेल पर काम करने के लिए प्रेरित हैं। हमने उन्हें पारी को रोशन करते हुए और चीजों को वास्तव मे अच्छी तरह खत्म करते हुए देखा है। उनके पास अभी भी छक्के मारने की क्षमता है। इसलिए जब वह इसका लुत्फ उठा रहे हैं और अभी भी टीम में योगदान दे रहे हैं तो कोई कारण नहीं है कि वह अगले सीजन में न खेलें। शायद अगले 5 साल तक (हंसते हुए) हम नहीं जानते..यह सब एमएस पर निर्भर है।’

दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप 4 में जगह बनाना चाहेगी CSK

आईपीएल 2023 लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त 15 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करना चाहेगी।

close whatsapp