IPL के पूर्व नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली का बयान, ‘BCCI ने मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया’

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर पूर्व नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली का बयान सामने आया है।

Advertisement

IPL auctioneer Richard Madley. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन काआयोजन आज यानि 12 फरवरी को शुरू हो गया है। मेगा ऑक्शन 13 फरवरी तक बेंगलुरु में होगा। IPL 2022 के लिए फ्रेंचाइजियों ने 600 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन नीलामी शुरू होने के ठीक एक दिन पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले 9 खिलाड़ियों के साथ रणजी खेलने वाले मिहिर हिरवानी के नाम को भी शामिल किया गया है। सभी भाग लेने वाली 10 फ्रेंचाइजी अपनी मजबूत टीम तैयार करने के लिए रणनीति बनाकर आयी होंगी।

Advertisement
Advertisement

IPL 2022 के लिए नीलामी का संचालन ब्रिटेन के ह्यूग एडमेड्स करेंगे। उन्होंने 2019 के सीजन में वेल्स के रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि ह्यूग एडमेड्स ने एक नीलामीकर्ता के रूप में बेहतरीन काम किया है।

रिचर्ड मैडली ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन शुरू होने से पहले एक राज खोला। जिसमें उन्होंने बताया कि 2018 के बाद वे एक नीलामीकर्ता के रूप में सामने क्यों नहीं आये। मैडली ने कहा कि उन्होंने 2018 सीजन के लिए हुई नीलामी को एक सफल तरीके से आयोजित किया था। बावजूद इसके 2018 के बाद उनको BCCI की तरफ से आमंत्रित नहीं किया गया।

आमतौर पर आता था निमंत्रण

मैडली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि “मैंने अपनी आखिरी नीलामी 2018 में की थी। जो एक सफल नीलामी थी। आमतौर पर मुझे साल के अंत में BCCI की तरफ से आमंत्रित किया जाता था। लेकिन फिर निमंत्रण नहीं आया और अभी तक BCCI द्वारा मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।”

मैडली के अनुसार उन्हें नहीं पता है की वो अब नीलामीकर्ता क्यों नहीं हैं। मैडली ने कहा, “2018 के बाद BCCI से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है। मुझे पता चला कि ह्यूग एडमेड्स को IPL के नीलामीकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। मेरी लम्बी सेवा के लिए BCCI की तरफ से कोई धन्यवाद नहीं था। लेकिन मेरा फोन हर बातचीत के लिए तैयार है। IPL के साथ मेरी काफी यादें जुड़ी हैं। मैंने वह सिर्फ दोस्त बनायें हैं।”

Advertisement