ODI World Cup के लिए फाफ डु प्लेसिस की टीम में वापसी को लेकर संशय, हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा
रॉब वाल्टर ने आईपीएल में फाफ डुप्लेसिस की प्रदर्शन को लेकर खुशी जाहिर की।
अद्यतन - मई 11, 2023 12:37 अपराह्न

ODI World Cup 2023 इस साल ही खेला जाएगा। बता दें इसका आयोजन भारत में ही होगा। वहीं आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस शायद वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि साउथ अफ्रीकी कोच रॉब वाल्टर ने इसको लेकर खुलासा किया है।
दरअसल वर्ल्ड कप के लिए हाल ही में सीधे क्वालीफाई करने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम अपने बेहतरीन प्लेइंग XI टीम चुनने में लगी है। वहीं फैंस का मानना है कि, फाफ डु प्लेसिस को टीम में वापस आना चाहिए। दरअसल इसी बीच रॉब वाल्टर का कहना है कि फाफ इस वक़्त आईपीएल में काफी अच्छे फॉर्म में जरूर हैं लेकिन उनके वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
फाफ डु प्लेसिस के खेलने की बहुत कम ही संभावना है- रॉब वाल्टर
बता दें IOL sports पर बातचीत के दौरान रॉब वाल्टर ने कहा कि, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, 50 ओवर के क्रिकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस के खेलने की बहुत कम ही संभावना है। उनके पास फिजिकली कुछ चीजें हैं जिनका उन्हें ध्यान रखने की जरूरत है, जो उन्हें टी20 क्रिकेट खेलने की अनुमति देगा।
इसके साथ ही रॉब वाल्टर ने आईपीएल में फाफ डु प्लेसिस की प्रदर्शन को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, यह सोचना गलत नहीं होगा कि फाफ जैसा व्यक्ति साउथ अफ्रीकी टीम को मजबूत करेगा क्योंकि वह निश्चित तौर पर ऐसा करेंगे। वह खुद को दुनिया का बेस्ट खिलाड़ियों में से एक साबित कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, जैसा कि मैंने कहा कि यह शायद ही होगा क्योंकि हम वास्तव में एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश कर रहे हैं जो टीम का नेतृत्व कर सकें। तो उन्हें टीम में वापस लाने के लिए, मेरे लिए यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हूं।