Mohammad Shami

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इन 3 टीमों को करना चाहिए मोहम्मद शमी पर टारगेट

मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है

3. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) –

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है। इसमें से कोई भी तेज गेंदबाज नहीं है, ऐसे में उन्हें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी, जो पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी के साथ लीड कर सके। चूंकि मोहम्मद शमी पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स उनमें दिलचस्पी दिखा सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स 73 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी। मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर फ्रेंचाइजी उनके इर्द-गिर्द पेस अटैक को तैयार कर सकता है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp