इन पांच बड़े कारणों के चलते रोहित शर्मा बन चुके हैं IPL के सबसे सफल कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन पांच बड़े कारणों के चलते रोहित शर्मा बन चुके हैं IPL के सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा के बारे में बात की जा रही है कि वे एक कप्तान के रूप में बेहद सफल रहे हैं।

Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

रोहित  शर्मा आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 34 साल की उम्र में अब तक वो अपनी फ्रेंचाइजी को पांच खिताब जीता चुके हैं। यह सभी खिताब उन्होंने 2013 से लेकर अब तक जीता है। अगर टीम की 2021 की परफॉर्मेंस पर नजर डाली जाए तो उम्मीद यही है कि इस साल वो छठा खिताब अपने नाम कर सकती है।

मुंबई इंडियंस की सफलता के पीछे आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का हाथ है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि ऐसी कौन सी खूबी हिटमैन के पास है जो उन्हें बेहतरीन कप्तान बनाती है। शुरू के पांच आईपीएल में एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकने वाली मुंबई आज रोहित की कप्तानी में आईपीएल की सबसे बड़ी टीम बन चुकी है।

आईए जानते है रोहित की वो पांच खूबी जो उन्हें IPL का बेहतरीन कप्तान बनाती है 

1 युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

Rohit Sharma. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)
Rohit Sharma. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

किसी भी अच्छे कप्तान का सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है अच्छे प्रतिभा को परखने की हुनर। एक कप्तान को मैदान पर मौजूद अन्य 10 खिलाड़ियों को अपने खेल समझाने में सक्षम होना चाहिए। अगर आप अतीत के कुछ सफल कप्तान की बात करेंगे तो उनके पास से युवा खिलाडियों को समर्थन के कई किस्से सुनने को मिलेंगे। 

रोहित कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान कई खिलाड़ियों का समर्थन किया है। अगर कोई खिलाड़ी अपने बुरे दौर से संघर्ष कर रहा होता है तो रोहित उन्हें हौसला देते है जिससे वो अपनी खेल को और निखारने में सफल होता है। उदाहरण के तौर पर हार्दिक पंड्या का 2016 का सीजन देखिए। जहां बल्ले से उनका औसत केवल 6 का था वहां रोहित में कठिन परिस्थितियों में उनका साथ दिया। उसके बाद समय के साथ हार्दिक टीम के सबसे मुख्य खिलाडियों में से एक हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp