IPL की देखादेखी से दुनिया भर में शुरू हुई थी यह 7 टी20 लीग, एक पर फिक्सिंग के आरोप तो दूसरा हमेशा के लिए हुआ बंद
आइए देखें उन 7 टी20 लीगों की लिस्ट जो आईपीएल की सफलता के कारण दुनिया भर में शुरू हुई।
अद्यतन - मार्च 21, 2024 4:29 अपराह्न
3. कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League (CPL T20)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) वेस्टइंडीज की एक टी-20 क्रिकेट लीग है। यह लीग साल 2013 में शुरू हुआ था। यह टूर्नामेंट हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्रायोजित है और इस टूर्नामेंट का शीर्षक हीरो सीपीएल है। यह टूर्नामेंट छह टीमों के बीच खेला जाता है, जिनके नाम- जमैका तल्लावाह, सेंट लूसिया किंग्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, बारबाडोस रॉयल्स, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, गुयाना अमेजन वॉरियर्स है।
अरबपति एलन स्टैनफोर्ड ने 2006 में स्टैनफोर्ड टी-20 लीग की शुरुआत की थी। लेकिन स्टैनफोर्ड को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर बाद में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड खुद आगे आया और आईपीएल की तर्ज पर इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो