IPL की देखादेखी से दुनिया भर में शुरू हुई थी यह 7 टी20 लीग, एक पर फिक्सिंग के आरोप तो दूसरा हमेशा के लिए हुआ बंद
आइए देखें उन 7 टी20 लीगों की लिस्ट जो आईपीएल की सफलता के कारण दुनिया भर में शुरू हुई।
अद्यतन - मार्च 21, 2024 4:29 अपराह्न
5. लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League (LPL T20)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2011 में की थी लेकिन यह टूर्नामेंट 2012 में शुरू हुआ था। साल 2013 और 2014 में प्रायोजकों के हटने के बाद लीग को रद्द करना पड़ा था। लीग को 2018 में शुरू करने का इरादा था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट द्वारा इसे बार-बार स्थगित किया गया था। लीग को लंका प्रीमियर लीग के नए नाम से लॉन्च किया गया था और इस लीग के मैच साल 2020 में खेले गए थे जब कोविड का संकट सिर पर था।
साल 2023 तक, टूर्नामेंट के चार सीजन हो चुके हैं। कोलंबो स्ट्राइकर्स, दांबुला औरा, गॉल मार्वल्स, जाफना किंग्स, बी-लव कैंडी टीमें लीग में खेलती है। साल 2023 का खिताब वानिंदु हसरंगा के नेतृत्व वाली टीम बी-लव कैंडी ने जीता था।