तस्वीरों के जरिए जानिए उन 8 खिलाड़ियों के बारे में जो 2008 से लगातार IPL खेल रहे हैं

विराट, धोनी और रोहित के अलावा लिस्ट में कुछ हैरान करने वाले नाम भी मौजूद।

Advertisement

MS Dhoni, Virat Kohli and Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है और अब लीग की सभी टीमों को इस आगामी सीजन के लिए अपने खिलाड़ियों का पूल मिल गया है। अब तमाम फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए बेहतर तरीके से रणनीति बनाने की कोशिश करेगी और उम्मीद करेगी की टीम में चुने गए खिलाड़ी उन्हें इस सीजन खिताब दिलाने में मदद करें।

Advertisement
Advertisement

जहां कुछ खिलाड़ी इस सीजन इस मार्की टूर्नामेंट में अपना IPL डेब्यू करेंगे वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके लिए यह लगातार 15 वां सीजन होगा। यानी की ये सभी खिलाड़ी 2008 में IPL के पहले सीजन से लगातार खेल रहे हैं और इस सीजन भी वो खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि लिस्ट उतनी लंबी नहीं हैं लेकिन इस सूची में कुछ नाम ऐसे जरूर हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जायेंगे।

यहां देखिए उन सभी आठों खिलाड़ी के पहले IPL सीजन की जानकारी जो 2008 से लेकर अब तक हर IPL सीजन में खेले हैं:

1) एमएस धोनी

MS Dhoni (Photo by IANS)

चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक चार बार आईपीएल खिताब दिल चुके और इस लीग के सबसे कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आईपीएल करियर का आगाज 2008 में किया था। उन्होंने उस सीजन अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था और उसी सीजन से वह CSK की कप्तानी भी करते आ रहे हैं।

2) रोहित शर्मा

Rohit Sharma DC. (© Getty Images)

मुंबई इंडियंस को इस लीग की सबसे सफल टीम बनाने वाले रोहित शर्मा ने भी अपने आईपीएल करियर का आगाज डेक्कन चार्जर के साथ किया था। रोहित ने अपने आईपीएल करियर में अपना पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेला था।

3) विराट कोहली

Virat Kohli and Anil Kumble. (Photo by: Getty Images)

लीग की सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ही विराट कोहली ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। कुछ साल बतौर खिलाड़ी के खेलने के बाद उन्होंने RCB की कप्तानी भी की लेकिन टीम को ट्रॉफी नहीं दिला सके। उन्होंने अपने पहला आईपीएल मैच कोलकाता के खिलाफ खेला था।

4) शिखर धवन

Shikhar Dhawan. (Photo Source: IANS)

टीम इंडिया में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का आगाज दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ किया था। उन्होंने अपना पहला आईपीएल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ किया था। हालांकि इस सीजन वो पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे।

5) दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik. (Photo Source: BCCI)

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक दिनेश कार्तिक इस लीग में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू दिल्ली के साथ किया था साथ ही में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।

6) मनीष पांडे

Manish Pandey (Photo Source: IANS)

मनीष पांडे ने लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। वहीं उन्होंने अपना पहला मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेला था। उसके बाद वो कुछ सीजन केकेआर और हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

7) रोबिन उथप्पा

Robin Uthappa. (Photo by Surjeet Yadav/IANS)

रोबिन उथप्पा ने भी आईपीएल करियर का आगाज मुंबई इंडियंस के साथ किया था और उन्हें अपना पहला मुकाबला आरसीबी के लिए खिलाफ खेला था। इस सीजन के लिए वह CSK का हिस्सा हैं।

8) रिद्धिमान साहा

Wriddhiman Saha of KXIP. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में से एक साहा ने अपने आईपीएल करियर की आगाज केकेआर के साथ किया था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला बैंगलोर के खिलाफ खेला था।

Advertisement