ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच ‘हारने’ के लिए भी, खूब मेहनत कर रही है पाकिस्तान टीम
3 जनवरी से खेला जाएगा पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट।
अद्यतन - जनवरी 2, 2024 1:14 अपराह्न

साल 2023 में पाकिस्तान टीम ने अपने प्रदर्शन से फैन्स को निराश ही किया है, जहां वर्ल्ड कप से लेकर टेस्ट क्रिकेट तक ये टीम सुपर फ्लॉप रही। ऐसे में अब नए साल का आगाज हो चुका है, वहीं पाक टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है।
पाकिस्तान टीम का कप्तान बदला, लेकिन प्रदर्शन नहीं बदला
जी हां, बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाक बोर्ड ने 2 नए कप्तानों का ऐलान किया था, जहां टेस्ट टीम की कप्तानी शान मसूद को दी गई थी और टी20 की कप्तानी शाहीन शाह को मिली थी। लेकिन शान मसूद के कप्तान बनने से भी टीम के प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाक टीम लगातार 2 मैच हार गई। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज होगी और देखना अहम होगा की साल 2024 में पाक टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। साथ ही अभी पाक टीम के वनडे कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है, साथ ही इस टीम में भी युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना शुरू हो गया है जब से वहाब रियाज चीफ सेलेक्टर बने हैं।
इतनी मेहनत करने के बाद भी सही से क्रिकेट नहीं खेल पाती पाकिस्तान टीम
*3 जनवरी से खेला जाएगा पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट।
*आखिरी टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान टीम ने किया नेट्स में कड़ा अभ्यास।
*3 टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की पहले ही बनाई अजेय बढ़त।
*वहीं तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए पाक टीम में हुए कुछ बड़े बदलाव।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए अभ्यास करती हुई पाकिस्तान टीम
खास जगह पहुंचे थे पाक टीम के खिलाड़ी और पूरा सपोर्ट स्टाफ
पाकिस्तान की प्लेइंग XI ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए
सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमेर जमाल।