New York में पूरी मौज काट रहे हैं Yashasvi Jaiswal, एक बार जनाब की Reel वीडियो तो देख लो
बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो की पोस्ट।
अद्यतन - Jun 3, 2024 3:53 pm

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal से सभी को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी पर भी दमदार प्रदर्शन करने का प्रेशर है। लेकिन लगता है कि यशस्वी इस मेगा टूर्नामेंट की ज्यादा टेंशन नहीं ले रहे हैं और वो इन दिनों New York घूमने लगे हुए हैं, जिससे जुड़ी रील वीडियो और तस्वीरें उन्होंने हाल ही में शेयर की है।
Yashasvi Jaiswal के कारण बाहर हुआ बड़ा नाम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई थी, उसे देख हर कोई काफी खुश था। लेकिन इस लिस्ट से एक नाम गायब था, वो नाम है शुभमन गिल का। जहां गिल की जगह ओपनर के तौर पर Yashasvi Jaiswal पर ज्यादा भरोसा जताया गया है, ऐसे में गिल रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए, उनके अलावा रिंकू, खलील और आवेश भी इस सूची में हैं।
Yashasvi Jaiswal अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं New York के नजारे
*बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो की पोस्ट।
*वीडियो में ये बल्लेबाज Statue of Liberty वाला पोज करता हुआ दिख रहा है।
*साथ ही शेयर की कुछ तस्वीरें भी, जिसमें यशस्वी कर रहे हैं New York की सैर।
*युवा बल्लेबाज को हर जगह सेल्फी लेने का है काफी ज्यादा ही शौक।
एक नजर Yashasvi Jaiswal की इस रील वीडियो पर
बल्लेबाज ने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है
बल्लेबाजी काफी मजबूत है टीम इंडिया की
जी हां, टी20 प्रारूप के हिसाब से टीम इंडिया के पास दमदार बल्लेबाज हैं, जो किसी भी वक्त खेल पलट सकते हैं। हां इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी और SKY जैसे बल्लेबाजों का नाम है, तो पंत भी मध्यक्रम में बड़ा धमाका करना जानते हैं। वहीं जडेजा, अक्षर पटेल, पांड्या और दुबे अपने बल्ले से हवाई फायर कर विरोधी टीमों के होश उड़ा सकते हैं। तो गेंदबाजी में एक बार फिर से सभी कुचला की जोड़ी यानी की कुलदीप यादव और युजी चहल को साथ में खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।