आखिर कौन हैं वो खिलाड़ी जो आईपीएल में ले सकते हैं बेन स्टोक्स की जगह

मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बेन स्टोक्स फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

Advertisement

Ben Stokes. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आज के दौर में सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। अगर हम उन्हें वन मैन आर्मी कहें तो गलत नहीं होगा। पिछले कुछ सालों में उन्होंने इंग्लैंड और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लेते हुए बेन स्टोक्स अनिश्चितकालीन समय के लिए क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। इसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2021 के फेज-2 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

आज बात करते हैं उन पांच खिलाड़ियों की जो आईपीएल में बेन स्टोक्स की जगह खेल सकते हैं।

एलेक्स हेल्स

Alex Hales. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर एलेक्स हेल्स सही मायने में एक मैच विनर है। छोटे फॉर्मेट वाले खेल में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। हेल्स ने आईपीएल 2018 में हैदराबाद के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेली थीं।

*हेल्स ने 60 टी-20 पारियों में 1644 रन बनाए हैं। 

*टी-20 में हेल्स ने 136.66 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 

*उन्होंने दुनिया की सभी टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Page 1 / 5
Next

Advertisement