कोलकाला नाइट राइडर्स IPL फेज-2 में पैट कमिंस की जगह इन 5 विकल्प पर कर सकती है विचार
आईपीएल के दूसरे चरण में कमिंस के खेलने पर अभी संदेह बना हुआ है।
अद्यतन - अगस्त 13, 2021 7:32 अपराह्न
2 इसुरु उडाना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरु उडाना अपनी टीम के लिए आज के दौर में सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं। छोटे फॉर्मेट वाले खेल में उड़ाना अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। गेंदबाजी की लिहाज से वो थोड़े मंहगे जरूर हो साबित हो सकते हैं। लेकिन बाएं हाथ का यह गेंदबाज अपनी गेंद को अंदर बाहर कर किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता रखता है। आईपीएल में उडाना पिछले साल बैंगलोर के लिए खेले थे।
*34 टी-20 मैच में उड़ाना ने 27 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है।
*आईपीएल के 10 मैचों में 9.7 की इकॉनमी से लिए हैं आठ विकेट।
*निचले क्रम में आकर बड़े बड़े शॉट्स भी खेल सकते है उड़ाना।
*बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137 का है।