वो 5 खिलाड़ी जिनके ऊपर सभी फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में पानी की तरह पैसा बहाएंगी

आईपीएल 2023 की नीलामी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिसपर सभी 10 टीमें बोली लगाना चाहेगी।

Advertisement

Tata IPL Auction (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां शुरु हो चुकी है। आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कोच्चि में 23 दिसंबर की खिलाड़ियों को नीलामी होने वाली है। और इससे पहले 15 नंवबर तक ट्रेडिंग विंडो समाप्त हो गई है।

Advertisement
Advertisement

साथ ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ज्यादातर टीमों ने खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है। तो वहीं पांच ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन पर आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सभी टीमों की नजर होगी।

5) जोशुआ लिटिल

Joshua Little (Imgae Credit- Twitter)

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के लिए 2022 काफी ज्यादा शानदार रहा है। 23 वर्षीय गेंदबाज ने इस साल खेल गए 26 टी-20 मुकाबलों में 39 विकेट चटकाए हैं। साथ ही डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी शानदार रही है।

इसके अलावा हाल में ही खत्म हुए टी-20 विश्व कप 2022 में लिटिल ने आयरलैंड के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में विकेट निकाले हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में लिटिल ने 7 मैच खेलते हुए 7 की इकोनाॅमी से कुल 11 विकेट झटके। साथ ही उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट ट्रिक भी ली थी।

इसके अलावा द हंड्रेड प्रतियोगिता 2022 में लिटिल ने 5 मैचों में 13 विकेट झटके थे। और इस वक्त ये युवा तेज गेंदबाज फाॅर्म में है जिसको देखते हुए सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी की ऑक्शन में नजर लिटिल पर होगी। साथ ही इस गेंदबाज की विकेट लेने की काबिलियत वाकई शानदार हैं।

Page 1 / 5
Next

Advertisement