इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां - 10 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां

आईपीएल के दूसरे चरण के बाद इस मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, वहीं साल 2022 के आईपीएल सीजन में दो और टीमें भी दिखेंगी।

2. एनरिक नॉर्खिया

Anrich Nortje. (Photo Source: IPL/BCCI)
Anrich Nortje. (Photo Source: IPL/BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16 मैचों में 22 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी जगह मिलने लगी थी। उन्होंने अपनी अतिरिक्त गति से कई बल्लेबाजों को आउट किया था।

दिल्ली अपने रिटेन खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और कगिसो रबाडा को रख सकती है, ऐसे में नॉर्खिया एक बार फिर ऑक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। नॉर्खिया के पास लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार छूने की काबिलियत और परेशान करने वाली बाउंसर गेंद है जिसके कारण अधिकतर आईपीएल टीमें उनको खरीदने के लिए ऑक्शन टेबल पर हाथ खड़ा कर सकती हैं। इसके अलावा नॉर्खिया भारतीय परिस्थिति में बेहद घातक साबित हो सकते हैं क्योंकि उनके पास गेंदबाजी में गति के साथ विविधिता है।

Previous
Page 2 / 10
Next

close whatsapp