एक कप्तान के रूप में धोनी, कोहली और रोहित एक दूसरे से कितने हैं अलग? शिखर धवन ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक कप्तान के रूप में धोनी, कोहली और रोहित एक दूसरे से कितने हैं अलग? शिखर धवन ने किया बड़ा खुलासा

शिखर धवन ने अपना डेब्यू 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया था।

Virat Kohli, MS Dhoni,Shikhar Dhawan and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli, MS Dhoni,Shikhar Dhawan and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

जहां एक तरफ भारतीय टीम इस समय अपने ही घर में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं दूसरी ओर टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सौरभ द्विवेदी के साथ द लल्लनटॉप में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। बातचीत के दौरान शिखर धवन ने इस बात का खुलासा किया कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने में क्या अंतर है।

बता दें, शिखर धवन ने अपना डेब्यू 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया था। तबसे उन्होंने भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और इस समय के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भी खेला है।

जब धवन से यह पूछा गया कि तीनों ही कप्तानों की कप्तानी में क्या फर्क है तो भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि तीनों ही एक-दूसरे से काफी अलग हैं और उनकी कप्तानी में खेलना सच में काफी शानदार अनुभव रहा है। धवन ने बताया कि धोनी काफी शांत स्वभाव के कप्तान थे जबकि कोहली एक कप्तान के रूप में काफी आक्रमक रहे हैं।

धोनी भाई काफी शांत स्वभाव के हैं: शिखर धवन

शिखर धवन ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि, ‘सभी एक-दूसरे से काफी अलग हैं। धोनी भाई बहुत ही शांत स्वभाव के हैं और उन्होंने मेरा काफी साथ दिया है। सिर्फ धोनी भाई ने ही नहीं बल्कि तीनों ने ही मेरा काफी साथ दिया है लेकिन उनकी बात ही कुछ और थी। विराट काफी आक्रामक कप्तान थे और उसी तरीके से वो खेलते भी थे।’

जब धवन ने कहा कि कोहली आक्रामक कप्तान है तो सौरभ द्विवेदी ने इस शब्द का जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि आक्रामक कप्तान का मतलब क्या होता है? इस पर धवन ने जवाब दिया कि, ‘ धोनी भाई काफी शांत स्वभाव के थे और यह उनकी कप्तानी में भी दिखता है। वहीं विराट कोहली खेल को थोड़ी आक्रमक तरीके से आगे ले जाते थे। प्रेशर मुकाबलों में और प्रेशर परिस्थिति में आपकी सोच बाहर आती है।’

close whatsapp