‘उनके लिए जीत ही सब कुछ है’- MI और CSK फ्रेंचाइजी को लेकर बोले अंबाती रायुडू

बतौर प्लेयर छह आईपीएल खिताब जीत चुके हैं अंबाती रायुडू।

Advertisement

Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter)

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके ने चेन्नई की फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, अंबाती रायडू 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, उसके बाद वो 2018 से 2023 तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने मुंबई के लिए 114 और चेन्नई के लिए 90 मुकाबले खेले। आपको बता दें कि, वह रोहित शर्मा के अलावा एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में छह आईपीएल खिताब जीते हैं।

MI और CSK की कल्चर को लेकर अंबाती रायुडू ने दिया बड़ा बयान

स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए, रायडू ने दोनों टीमों के माहौल को लेकर बात की और विस्तार से बताया कि वे खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ सभी चीजों को कैसे देखते हैं। सीएसके के बारे में बात करते हुए, रायुडू ने कहा कि सीएसके में मैनेजमेंट और टीम के कल्चर पर बहुत अधिक जांच करने के बजाय स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया पर अधिक जोर देते हैं, उन्होंने बताया कि वो प्लेयर्स के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं, चाहे मैच का परिणाम कुछ भी हो।

रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “अगर हमें कल्चर के बारे में बात करनी है, तो सीएसके प्रक्रिया पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। वे रिजल्ट का ज्यादा विश्लेषण नहीं करते हैं। उनका मूड और मूड स्विंग रिजल्ट पर निर्भर नहीं होता है।” एमआई को लेकर बोलते हुए, रायडू ने कहा कि टीम जीत के लिए निरंतर प्रयास करते रहती है, एक मजबूत संस्कृति को बढ़ावा देती है जहां सफलता सबसे अहम है। उस फ्रेंचाइजी के लिए सब कुछ जीत ही है।

रायुडू ने कहा कि, “एमआई थोड़ा अलग है। एमआई ज्यादातर जीतना चाहता है, और उनकी संस्कृति ऐसी है कि सब कुछ जीतने पर निर्भर करता है। उनकी संस्कृति जीतना ही है (जीत जरूरी है)। जीत पर समझौता नहीं किया जा सकता है।

Advertisement