WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन होने के बाद आलोचना झेल रहे अजिंक्य रहाणे के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री  - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन होने के बाद आलोचना झेल रहे अजिंक्य रहाणे के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री 

आईपीएल 2023 में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं रहाणे

Ravi Shastri and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter)
Ravi Shastri and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि जब से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए रहाणे का सिलेक्शन हुआ है तब से वह लगातार आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की इंजर्ड होने के बाद टीम इंडिया मैनेजमेंट ने मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे का चयन करके बड़ी समझदारी दिखाई है। तो वहीं आलोचकों का कहना है कि आईपीएल के सिर्फ तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद किसी का WTC फाइनल के लिए सिलेक्शन किस आधार पर किया जा सकता है।

रवि शास्त्री ने आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी

बता दें कि WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में रहाणे के सिलेक्शन को लेकर रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफों को बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा- लोगों को लगता है कि उसने सिर्फ तीन आईपीएल मैच खेले हैं और इसलिए WTC फाइनल के लिए उसका सिलेक्शन हो गया है।

लेकिन जब वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलकर शानदार प्रदर्शन कर रहा था तो वे लोग 6 महीने की छुट्टी पर होंगे। वे शायद उस वक्त किसी जंगल में होंगे, और उनका बाकी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होगा। इस तरह की 6 महीने की छुट्टी पर जब कोई जाता है तो वे उसके 600 रनों को भूल जाते हैं।

शास्त्री ने आगे कहा- मुझे खुशी है कि उसकी टीम में वापसी हुई है। उसने आईपीएल के दो-तीन मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है और वह इस दौरान शानदार दिखा है। साथ ही उसके अनुभव को भी आपको नहीं भूलना चाहिए। श्रेयष अय्यर की इंजरी के बाद आपको उस दिशा में देखना था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

close whatsapp