IPL 2022: क्या एक खराब सीजन के बाद कायरन पोलार्ड को बाहर का रास्ता दिखाएगी MI? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्या एक खराब सीजन के बाद कायरन पोलार्ड को बाहर का रास्ता दिखाएगी MI?

क्या कायरन पोलार्ड की आईपीएल लाइफ खत्म हो गई है?

Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने कद के अनुसार मुंबई इंडियंस (MI) के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाए, परिणामस्वरूप उनकी फ्रेंचाइजी को तो संघर्ष करना ही पड़ा, बल्कि उन्हें भी कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।

एक तरफ जहां मुंबई इंडियन (MI) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14 मैचों में से केवल चार में जीत पाई, वहीं कायरन पोलार्ड ने 11 मैचों में केवल 144 रन बनाए, जिससे पता चल रहा है कि अनुभवी ऑलराउंडर के लिए यह सीजन कितना निराशाजनक रहा, और वह टीम के लिए कितने महंगे साबित हुए।

कायरन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को किया बेहद निराश

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के साथ कायरन पोलार्ड को भी रिटेन किया था, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और यहां तक कि उन्हें 3 मैचों से ड्राप भी किया। वेस्टइंडीज के दिग्गज के प्रदर्शन पर  अपनी राय देते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा ने कहा कायरन पोलार्ड की लाइफ अब आईपीएल में समाप्त हो गई हैं, और शायद फ्रेंचाइजी उन्हें अगले सीजन से पहले बाहर का रास्ता दिखा दें।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा: “मुझे लगता है कि हमने कायरन पोलार्ड का अंत देख लिया है, और अगर मुंबई इंडियंस पोलार्ड को रिटेन नहीं करती है, तो उनके छह करोड़ रूपए व्यर्थ होने से बच जाएंगे। मुझे लगता है कि वे मुरूगन अश्विन (1.6 करोड़ रूपए) को भी जाने दे सकते हैं। इसके अलावा, मुझे उम्मीद नहीं हैं कि मुंबई जयदेव उनादकट (1.3 करोड़ रूपए) को अपनी टीम में बनाए रखेगी, लेकिन हां मुझे पूरा विश्वास हैं कि फ्रेंचाइजी टाइमल मिल्स (1.5 करोड़ रूपए) को अलविदा जरूर कहेगी।”

हालांकि, आकाश चोपड़ा ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की प्रशंसा की, जिन्होंने पूरे सीजन में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के लिए लगातार रन बनाए। आपको बता दें, तिलक वर्मा ने 131.02 के स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 397 रन बनाकर अपने डेब्यू सीजन का समापन किया।

close whatsapp