T20 World Cup से पहले रोहित-कोहली और टीम इंडिया का इस देश ने उड़ाया मजाक, कहा “इन से क्या खतरा…”
डेविड लॉयड का मानना है कि टीम टूर्नामेंट में खतरा पैदा नहीं करेगी, उनके मुताबिक भारत ने ऐसी टीम चुनी है, जिसका पहले से अंदाजा था।
अद्यतन - मई 24, 2024 5:03 अपराह्न

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खाली हाथ लौटने के अतीत को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड कप में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से शुरू होगा। भारत ने इससे पहले 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। बीच में कई कोशिशों के बावजूद भारत को वर्ल्ड कप जीतने का मौका नहीं मिला।
साल 2021 में लीग मैच और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचकर टीम इंडिया बिना वर्ल्ड कप के खाली हाथ लौटी। अब 17 साल बाद दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या भारत फिर से वही कमाल दिखा पाएगा। ऐसे में अब इंग्लैंड के मशहूर पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम की आलोचना की है और 15 सदस्यीय टीम इंडिया के साथ-साथ 140 करोड़ भारतीयों को निराश किया है।
इंग्लैंड ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने टॉकस्पोर्ट से बात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम की आलोचना की है। डेविड लॉयड का मानना है कि टीम टूर्नामेंट में खतरा पैदा नहीं करेगी। लॉयड के मुताबिक भारत ने ऐसी टीम चुनी है, जिसका पहले से अंदाजा था।
लॉयड ने कहा, ”हमें पहले से अनुमान था की कैसी टीम चुनी जाएगी। मेरे ख्याल से विरोधी टीम क्वालीटी को स्वीकार करेगी। हां भारतीय टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं। मगर वो गेंद और बल्ले से जोखिम नहीं उठाते हैं। तो जब आप उनके बारे में सोचेंगे तो पाएंगे कि उनके अपने पल हैं, लेकिन वो खतरनाक नहीं हैं।”
इस बयान के बाद इंडिया फैंस का खून खौल गया है, वह चाहते हैं की टीम इंडिया इंग्लैंड को ऐसी हार दे ताकि वह अगली बार कुछ बोलने से पहले सोचे। अब देखते हैं टीम इंडिया उनका कैसे जवाब देती है।
आइए बात कर लेते हैं टूर्नामेंट के बारे में, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत अपनी तैयारी 1 जून को अमेरिका में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से शुरू कर रहा है। इस मैच के आयोजन स्थल और समय की अभी घोषणा नहीं की गई है। ICC ने 27 मई से 1 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो में अभ्यास मैचों का आयोजन किया है।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।