सरफराज खान के साथ क्या दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा धोखा, बल्लेबाज की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल
सरफराज खान ने तंज कसने वाली एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी।
अद्यतन - मई 21, 2023 4:09 अपराह्न

युवा बल्लेबाज सरफराज खान इस साल IPL में अपना बेस्ट देना चाहते थे, लेकिन टीम ने इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए। घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके सरफराज को लीग में सिर्फ निराशा ही हाथ लगी, इस बीच अब सरफराज की एक इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी काफी वायरल हो रही है
सरफराज खान के IPL 2023 के प्रदर्शन पर एक नजर
दूसरी ओर इस साल सरफराज खान को दिल्ली टीम ने काफी कम मौके दिए, जहां IPL 2023 में इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 4 ही मैच खेले और 53 रन बनाए और उसके बाद ये खिलाड़ी टीम की अंतिम 11 से बाहर ही कर दिया गया।
दिल्ली टीम के लिए सरफराज खान ने लगाई थी ये इंस्टा स्टोरी?
*सरफराज खान ने तंज कसने वाली एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी।
*इंस्टा स्टोरी की इस तस्वीर में मदद से जुड़ी बात लिखी हुई थी।
*साथ ही तंज भरी इस स्टोरी में मदद मांगने की तस्वीर भी थी।
*इस साल IPL में दिल्ली टीम ने दिए थे सरफराज को काफी कम मौके।
सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर लगाई थी ये स्टोरी

दिल्ली टीम एक बार फिर से फेल हुई IPL के इस सीजन में भी
इस IPL में पंत दिल्ली टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद डेविड वॉर्नर को इस टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन इसका कोई अच्छा असर टीम पर नहीं दिया और लीग से बाहर होने वाली दिल्ली सबसे पहली टीम बनी। DC ने लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में से सिर्फ और सिर्फ 5 मैच ही जीते, वहीं बाकी 9 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।